- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
रनगाड़े पर सवार होकर कांग्रेलियों ने किया विरोध
इंदौर. ब्लॉक कांग्रेस 12 के आव्हान पर आज शाम मालवा मील चौराहे पर पेट्रोल एवं डीजल के दामों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रनगाड़े पर सवार हो कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया.
जिला प्रशासन द्वारा गोगा नवमी त्योहार पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस को राजबाड़ा तक रनगाड़ा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई फलस्वरूप मालवा मील चौराहे पर ही यह आंदोलन किया गया.
आंदोलन का सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे. ब्लॉक कांग्रेस 12 के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, पूर्व पार्षद रवि वर्मा, रमेश यादव उस्ताद एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव विपिन खुजनेरी ‘संटू’ के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता मालवा मील चौराहे पर जमा हुए और एक रनगाड़े में सवार हो कर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि के विरोध में नारे भी लगाए और प्रदर्शन भी किया.
इस अवसर पर पूनमचंद वर्मा, देवेंन्द्रसिंह यादव, आभा जैन , भरत दरबार, मनोज कटारिया, राजू वर्मा, सुनील सोलंकी, रवि गुप्ता, दिनेश कुशवाह, नीतेश भारद्वाज, कन्हैया जेतजी सहित ब्लॉक 12 एवं विधानसभा क्षेत्र 5 के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला प्रशासन के आग्रह पर फिलहाल आंदोलन को सीमित रखते हुए केवल चौराहे पर ही आयोजित किया गया अन्यथा मालवामील से राजबाड़ा तक रनगाड़ा यात्रा निकालने और देवी अहिल्या के चरणों में ज्ञापन सौंप कर भाजपा नेताओ को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करने का निश्चय किया गया था.


