- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
भारी मात्रा में पकड़ी प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त
नारकोटिक्स शाखा ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर. मप्र पुलिस की नारकोटिक्स शाखा के आपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत शाखा की इन्दौर इकाई द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त की गई. इसकी कीमत हजारों में है.
नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर ने बताया कि उप निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रहलाद सोनी पिता मोहनलाल सोनी (35) निवासी पीथमपुर अवैध तौर से अल्प्राजोलम टेबलेट का विक्रय करता है. वह रात में इन्दौर में किसी पार्टी को अल्प्राजोलम टेबलेट सप्लाई करने वाला है.
इस सूचना पर नारकोटिक्स का बल व उप निरीक्षक घटना स्थल पर रवाना हुए. वर्णित स्थल की घेराबंदी कर पुलिस दल द्वारा मोटर साईकिल पर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5025 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट पाई गई, जो मोटर साईकल पर लायी गयी थी.
आरोपी प्रहलाद से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अल्प्राजोलम टेबलेट वह दिनेश पिता शंकरलाल नागरानी (32) निवासी क्रांती कृपलानी नगर से लेता था. इस पर दिनेश नागरानी के निवास पर दबिश दी गई और वहां से 6,550 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की गई.
इस अवैद्य अल्प्राजोलम टेबलेट को जब्त किया गया. अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों प्रहलाद सोनी और दिनेश नागरानी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से जब्त 1854 ग्राम प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट की काले बाजार में कीमत रूपये 48,770 आंकी गई.
प्रभावी रोक लगेगी
उपरोक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स थाना इन्दौर के निरीक्षक बी.डी. त्रिपाठी, उप निरीक्षक अभिषेक जाधव, आर. रोहन कोल्पे, आर. भूपेन्द्र कुशवाह, आर. देवेन्द्र कुशवाह, आर. विकास चौहान, आर. सुनील पाठक आर.चा. राकेश शर्मा, आर.रामकृपाल कुशवाह, इत्यादि का योगदान सराहनीय एवं महत्वपूर्ण रहा. श्री कपूर ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार नारकोटिक्स विभाग की इन्दौर इकाई की इस प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में जहां मादक पदार्थों/प्रतिबंधित दवाईयों की तस्करी की जा रही है, उस पर प्रभावी रोक लगेगी.


