- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे रहवासी
इंदौर. हीरानगर क्षेत्र के अंतर्गत गौरीनगर में पिछले दिनों मानसिक रूप से विक्षिप्त एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले बदमाश को तत्काल फांसी देने की मांग रहवासियों ने की है. मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तथा रहवासी पीडि़त परिवार के साथ नारे लिखे पोस्टर बैनर लेकर राजवाड़ा पहुंचे.
पीडि़त पक्ष का कहना था कि जल्द ही पास्को कोर्ट में केस चलाकर आरोपी को फांसी दी जाए ताकि कोई दूसरा व्यक्ति बलात्कार करने का साहस नहीं कर सके। ज्ञात रहे कि ठेकेदार धर्मेंद्र यादव ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। लोग नारे लिखे पोस्टर हाथ में लिए थे ,जिन पर लिखा था- चुप्पी तोड़ो… हिंसा रोको… बलात्कारी को फांसी दो… एक बच्ची के हाथ में तख्ती थी जिस पर लिखा था सीएम अंकल क्या हम सुरक्षित हैं…
राजवाड़ा पर पहुंचे गौरीनगर के रहवासियों में से कुछ तो इनते उत्तेजित थे कि उन्होंने परिजनों के साथ सुर से सुर मिलाते हुए कहा कि यदि प्रशासन दुष्कर्मी को फास्ट ट्रेक के माध्यम से फांसी सुनाता है तो ठीक वरना जब भी वह हमारे सामने आएगा उसे लड़की की मां और मोहल्ले वाले उसे फांसी पर लटका देंगे और देश दुनिया को बता देंगे कि कैसे न्याय होता है.


