- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
निगम के डिजिटल शिविर मेें बडी संख्या में आए करदाता
इन्दौर. महापौर श्रीमती मालिनी गौड, राजस्व प्रभारी सुरज कैरो और आयुक्त आशीष सिंह द्वारा निगम में डिजिटल पेमेंट को बढावे देने के लिये 20 सितम्बर तक शहर के 76 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाकर निगम में जमा होने वाले करों व अन्य शुल्को के भुगतान में डिजिटल पेमेंट के तहत डेटिट कार्ड व के्रडिट कार्ड के माध्यम से करने हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिये गये है.
उपरोक्त दिये गये निर्देश के क्रम में मंगलवार को इंदौर सोना चांदी ज्वाहारात एसोसिएशन कार्यालय छोटा सराफा, व्यापारी एसोसिएशन सीतलामाता बाजार, वसुधरा कॉम्पलेक्स माल गोदाम रोड, न्यु सियागंज एसोसिएशन आफिस, हीरा नगर मेनरोड, मेकेनिक नगर मेनरोड कालु भैया की चाय की दुकान के पास, डायमंड टेड सेंटर, जमजम चैराहा खजराना, ओणम प्लाजा, गुजराती स्कुल महारानी रोड, राजेन्द्र नगर रेल्वे स्टेशन, पंजाब स्वीटस खातीवाला टैेंक, विक्रम टॉवर सपना-संगीता रोड पर आयोजित डिजिटल शिविर के माध्यम से निगम संपतिकर, जलकर व अन्य करो की 60 से अधिक डिजिटल पेमेंट करदाताओं द्वारा जमा कराये गये.
इसके साथ ही शिविर में आने वाले नागरिको को डिजिटल पेमेंट के करने के फायदे व अन्य आवश्यक जानकारी दी गई. डिजिटल पेमेंट कैसे किया जाता है, किस प्रकार इसका उपयोग किया जाता है, इस संबंध में शिविर में आने वाले नागरिको को जानकारी दी गई.
उल्लेखनीय है कि 5 सितम्बर को मेहता कालोनी जेसवाल साहु समाज धर्मशाला, चन्द्रेश्वरीधाम कालोनी के सामने छोटा बांगडदा मेनरोड, शिवमंदिर बाणगंगा पुल के पास, कुशवाह नगर मेनरोड, सुखलया जिनेश्वर स्कुल के पास, मेघदूत गार्डन के सामने, एमआर 09 पंचमुखी मंदिर, सन्नी प्रापटी देवास नाक एबी रोड, इण्डस्टी हॉउस, पंचशील नगर मेनरोड, प्रीतमदास सभागृह साधु वासवानी नगर, उषा नगर मेनरोड, अध्यक्ष महोदय कार्यालय टीएस नवलखा पर प्रात: 11 से दोपहर 3.30 बजे तक डिजिटल शिविर का लगाया जाएगा.


