- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज के लॉन्च पर इंदौर पहुंची बॉलीवुड अदाकारा अहाना कुमरा ने शेयर किये निजी जीवन के कई राज
आइपीएस बनने की इच्छा से लेकर अभिनेत्री बनने तक का सफर
“बचपन का सपना आईपीएस बनना था, लेकिन मुंबई ने मेरी कहानी पूरी तरह बदल दी। थिएटर का जादू, इंटरनेटमेंट का रंग, और माँ के सपोर्ट ने मुझे एक्टिंग में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अब इस एक्टिंग के सफर में मैं हजारों जिंदगियां जीती हूँ और लगातार सीखती हूं, जो शायद एक आईपीएस अफसर के रूप में नहीं सीख पाती।” ये बातें डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज के लॉन्च पर इंदौर पहुंची रंगबाज, खुदा हाफिज, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का और सलाम वेंकी समेत कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाली बालीवुड अभिनेत्री आहाना कुमरा ने कही।
हमसे हुई एक खास बातचीत में उन्होंने बताया कि फिटनेस और अनुशासन की सीख उन्हें परिवार से मिली है। उन्होंने कहा, “मां 40 साल से पुलिस में हैं। पापा फार्मास्युटिकल में थे, ज्यादातर समय रूस में रहे। मेरी मां ने कभी मुझे ना नहीं कहा। उन्होंने कहा था, कोई कहे कि तुमसे नहीं हो सकता तो उसे करके दिखाओ।”
महिलाओं को लेकर लिखे जाएं नए किरदार
मूलतः लखनऊ की रहने वाली अहाना ने बालीवुड के हैंगआउट और नाइट कल्चर के बारे में बताते हुए कहा कि “मुझे रात में जागने का कोई शौक नहीं है और मुझे खाने का बहुत शौक है। अभिनेत्री ने द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में प्रियंका गांधी का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद उनकी निजी जिंदगी में राजनीति के नजरिये में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा, “मैंने सोचा नहीं था कि मुझे प्रियंका गांधी का किरदार मिलेगा। कास्टिंग डायरेक्टर ने लुक टेस्ट किया। विंग लगा दी और साड़ी पहना दी। तो मेरा चेहरा प्रियंका से काफी मिलता-जुलता लगा था। मेरी नाक उनसे काफी मिलती है। जब मैंने खुद को देखा तो आत्मविश्वास आया कि मैं राजनीति के किरदार भी निभा सकती हूं। हमारे देश में महिलाओं के लिए राजनीतिक चरित्र लिखे जाएं क्योंकि राजनीति में पुरुषों को लेकर ही कई किरदार लिखे गए हैं।”
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में अहाना को मुजफ्फरनगर से टिकट मिलने की बात सामने आई थी। इसे लेकर उन्होंने बताया कि मतदान जरूर करना चाहिए। राजनीति जब होनी होगी, तब करूंगी।


