- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पुष्पा 2 का द कपल सॉन्ग: नेशनल अवॉर्ड विनिंग कंपोजर डीएसपी और नेशनल अवॉर्ड विनिंग श्रेया घोषाल का धमाकेदार कोलैबोरेशन!
‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए प्रत्याशा तब से नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। जब से मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने ‘द कपल सॉन्ग’ के टीज़र का अनावरण किया है, जिसका टाइटल ‘अंगारोन’, ‘सूसेकी’, ‘सूडाना’, ‘कंडालो’, ‘नोडोका’ और ‘आगुनेर’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में क्रमशः है। यह गाना भारत के दो सबसे पॉपुलर आर्टिस्ट्स – नेशनल अवॉर्ड विनिंग कंपोजर देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी और मेलोडियस नेशनल अवॉर्ड विनिंग सिंगर श्रेया घोषाल के बीच एक कोलैबोरेशन है। जब से फैंस को पता चला है कि दोनों सिंगल के लिए साथ आ रहे हैं, गाने के लिए उत्साह कई गुना बढ़ गया है, जो 29 मई को रिलीज़ होने वाला है।
‘द कपल सॉन्ग’ की झलक ने यह साबित कर दिया है कि फैंस को एक म्यूजिकल मास्टरपीस देखने को मिलने वाला है, जिसमें श्रेया घोषाल की सोलफुल वॉइस के साथ डीएसपी की डायनामिक कम्पोजीशन का कॉम्बिनेशन होगा। सुनने में आया है कि ‘द कपल सॉन्ग’ एक रोमांटिक डांस ट्रैक होगा। टीज़र रिलीज़ होने के बाद से, फैंस डीएसपी और श्रेया को एक और चार्टबस्टर देने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। डीएसपी, जो अपने फैंस के बीच हिटमेकर माने जाते हैं, अपने काम से इंडियन सिनेमा में बेंचमार्क्स सेट करते रहे हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए उनके कम्पोजीशन्स का फैंस और क्रिटिक्स द्वारा समान रूप से बेसब्री से इंतजार किया जाता है।
पिछले कुछ सालों में, डीएसपी वन ऑफ द मोस्ट वांटेड और डिमांडेड म्यूजिक कंपोजर में से एक साबित हुए हैं। वह न सिर्फ साउथ के दर्शकों के लिए मंच तैयार करना जानते हैं, बल्कि बॉलीवुड दर्शकों को भी अपनी पेप्पी बीट्स पर थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। और अब, देश ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ उनका जादू देखने का इंतजार कर रहा है, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


