- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड एक्ट्रेस रागिनी खन्ना का मेकअप आर्टिस्ट दिव्या शर्मा ने ऑन स्टेज लाइव मेकअप किया
मेकअप आर्ट के जरिये दिव्या शर्मा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं – रागिनी खन्ना
इंदौर, अगस्त 2023: देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट दिव्या शर्मा ने कार्यक्रम ‘ऑन स्टेज लाइव सेलिब्रिटी मेकअप विथ रागिनी खन्ना’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस रागिनी खन्ना का लाइव मेकअप किया। यह लाइव कार्यक्रम सवीरा’स मेकअप एकेडमी ने आयोजित किया। आरएनटी मार्ग स्थित रवीन्द्र नाट्य गृह ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्या शर्मा ने मेकअप से जुड़ी बारीकियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में रागिनी खन्ना ने नामित विजेताओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। सवीरा’स मेकअप एकेडमी के इस कार्यक्रम में क्रिएटिव ब्राइडल लुक एवं माइक्रो ब्लेडिंग के बारे में जानकारी दी गई।

कई मशहूर वेब सीरीज में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने कहा कि ‘‘मेकअप आर्ट के जरिये दिव्या शर्मा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के जरिये इंदौर के युवाओं को मेकअप कला की बारीकियों को जानने –समझने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम के बारे बताते हुए, सवीरा’स मेकअप एकेडमी की फाउंडर दिव्या शर्मा ने कहा कि ‘‘ किसी भी पर्सनालिटी के विकास और सफलता में मेकअप का खास स्थान होता है, क्योंकि मेकअप उसे लोगों की नजरों में लाता है, और अगर कोई देखने वाला ही न हो तो आप ताजमहल ही बना लें, क्या फर्क पड़ता है। हमारा सिद्धांत है – ‘नो कॉम्पिटिशन, वनली कोलाबोरेशन’, और हम ‘घर-घर स्टार्टअप, हर घर स्टार्टअप’ में विश्वास करते हैं।
सवीरा’स मेकअप एकेडमी से पिछले डेढ साल में 2000 से अधिक युवा मेकअप प्रशिक्षण ले चुके हैं। एकेडमी की फाउंडर दिव्या शर्मा अब तक ईशा कोप्पिकर, अमीशा पटेल, अमृता राव जैसी कई फिल्मी हस्तियों का मेकअप कर चुकी हैं। 2016 में स्थापित सवीरा’स मेकअप एकेडमी आकर्षक दरों पर क्वालिटी मेकअप कोर्स का संचालन करती है जिसमें कई तरह के मेकअप कोर्स सिखाये जाते हैं और इसके लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाती है, जिसमें देश भर के लोग प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सवीरा’स मेकअप एकेडमी के कोर्स सरकार द्वारा प्रमाणित कोर्स हैं।


