- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड की हिट जोड़ी संजय गगनानी और पूनम प्रीत एक रोमांचक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे
बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी संजय गगनानी और पूनम प्रीत, अजय नागरकोटी द्वारा गाए गए एक आगामी गाने “मैं हो गया तेरा” में नज़र आने वाले हैं। अभी-अभी जिसने अपनी पहली सालगिरह मनाई है उस जोड़ी को प्रदर्शित करती, यह रहस्यमयी धुन का रिलीज़ होते ही टॉप गाने के चार्ट में अपनी जगह बना ना निश्चित है। यह गाने को खूबसूरत मसूरी में शूट किया गया है और इसमें कुछ शानदार विजुअल अपील हैं और इसे संजय गगनानी और गिम्मी कोहली द्वारा निर्देशित किया गया है।
संजय जिनको अपने टीवी प्रदर्शन के लिए इंडस्ट्री में बहुत प्यार और सम्मान मिला है, वह इस गीत में अभिनय करने और मसूरी की इस असामान्य पहाड़ियों में शूटिंग करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहते हैं, “अपने साथी के साथ एक प्रेम गीत में काम करना सबसे खास एहसास है। सेटिंग, गीत, अभिनय सब कुछ और अधिक सार्थक हो जाता है क्योंकि हम वास्तव में प्यार में हैं और यह सब ढोंग नहीं है। हमारे कई प्रशंसक हमें स्क्रीन पर एक साथ दिखने के लिए कहते रहते हैं और हमें उम्मीद है कि वे इसे पसंद करेंगे और खुले दिमाग से इसे स्वीकार करेंगे।”
पूनम और संजय की प्रेम कहानी एक परियों की कहानी से कुछ हटकर है, जहां उन्होंने 9 साल के लंबे अरसे तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे से शादी की। कई लोग यह नहीं जानते है, कि संजय ने अपने रिश्ते के पहले कुछ महीनों में, लगभग तुरंत ही पूनम को प्रपोज कर दिया था, लेकिन इस जोड़ी ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक-दूसरे को जानने का फैसला किया। तो इस प्यारी जोड़ी के साथ कार्तिक पालीवाल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित सबसे अद्भुत गाने के वीडियो के लिए अपनी सांस थाम लें।


