- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
बोलो मध्यप्रदेश: शिवराज या कमलनाथ? जुड़ें ट्रूपल डॉट कॉम के जन अभियान से
इंदौर, मध्यप्रदेश। राजनीती को लेकर भारत में हमेशा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। भारतीय जनता पार्टी और काँग्रेस की मियाँ-बीवी जैसी तकरार आम जनता वर्षों से देखती आ रही है। पूरा भारतवर्ष इन दोनों दलों के बीच उलझकर दो हिस्सों में बट गया है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मध्यप्रदेश में देखने को मिलता है। कहने का अर्थ यह है कि बेहतर मुख्यमंत्री कौन, शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ?
यह सवाल लगभग सभी के मन में कुछ समय से है। वर्ष 2005 के बाद से शिवराज सिंह चौहान ने कुल 13 वर्षों तक मध्यप्रदेश का कार्यभार सँभाला। इसके बाद वर्ष 2018 में कमलनाथ को यह कार्यभार सँभालने का मौका मिला। कमलनाथ 1 वर्ष और 3 महीने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके पश्चात एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए, जो वर्तमान में अपने पद पर कार्यरत हैं।
‘ट्रूपल डॉट कॉम’ एक पारदर्शी जन अभियान का शुभारम्भ करने जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बेहतर मुख्यमंत्री को लेकर जनता जनार्दन के विचार जानना है। इस जन अभियान का संचालन इंदौर से खजुराहो की सड़कों पर 16 से 18 दिसंबर तक किया जाएगा।
ट्रूपल डॉट कॉम के को-फाउंडर अतुल मलिकराम बताते हैं कि यह जन अभियान आम जनता के हित में आम जनता द्वारा चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों में राज्य की बागडोर गृहस्थी जैसी होती है। वह चाहे तो इसे बसा दे और चाहे तो उजाड़ दे। मुख्यमंत्री का कर्त्तव्य है कि अपने किए हुए छोटे-बड़े सभी वादों पर अमल करे, वादे करके भूल न जाए।
मध्यप्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों के लिए कुछ समय से यह मुद्दा बना हुआ है कि तुलनात्मक रूप से शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हित के लिए बेहतर हैं या फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ। इन्हीं प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए चैनल जन अभियान का संचालन कर रहा है, जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं।
ट्रूपल चैनल इंदौर से खजुराहो के बीच सभी छोटे-बड़े गाँव, शहर, जिले तथा कस्बे में इस अभियान का संचालन करेगा, जो 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक यहाँ की सड़कों पर जनता से रूबरू होगा। इस अभियान के तहत आप भी बेहतर मुख्यमंत्री को लेकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, तो इस जन अभियान का हिस्सा जरूर बनें। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.troopel.com


