- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
कैडेट्स श्रम और निष्ठा से लक्ष्य को प्राप्त करें
इंदौर. आज म. प्र. गल्र्स बटालियन एवं एन सी सी इन्दौर द्वारा शा. अहिल्याश्रम कन्या उ.मा. विद्यालय क्र.ं 1 परिसर में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ महानिदेशालय के प्रमुख एडिशनल डायरेक्टर मेजर जनरल मुकेश के दत्ता ने किया.
निरीक्षण के द्वौरान कैम्प में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया. कैडेट्स एवं अधिकारी को एडीजी ने एनसीसी देश की दूसरी सुरक्षा पंक्ति के महत्व को बताते हुऐ कहा कि एनसीसी देष की सबसे बड़ी युवा संस्था है.
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एनसीसी के महत्व को बताते हुए उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि कैडेट्स के रूप में वे एकता और अनुशासन के ध्येय वाक्य श्रम और निष्ठा से लक्ष्य को प्राप्त करें. एडीजी ने थल सेना कैम्प की तैयारी में जुटे कैडेट को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाए दी.
निरीक्षण के दौरान एडीजी के साथ कैम्प कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार एवं एडम अधिकारी मेजर माया देवलेकर उपस्थित रही एवं समस्त पी आई स्टाफ भी उपस्थित रहा.


