- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
छात्राओं को बताई एविएशन के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं
गर्ल्स इन एविएशन डे मनाया
इंदौर. विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इंदौर हवाई अड्डे पर गल्र्स इन एविएशन डे का जश्न मनाया. यह पहल, युवतियों को स्टैम विषयों की पढ़ाई का विकल्प चुनने और संबंधित उद्योगों में उपलब्ध कॅरियर के अवसरों का लाभ उठाने के मकसद से की गई है.
इसके जरिए एविएशन और एयरो स्पेस जैसे क्षेत्रों में अवसरों को प्रदर्शित किया गया. यह भारत सरकार की Óस्किल इंडिया’ पहल के लक्ष्यों के भी अनुरूप है. इस कार्यक्रम के तहत, विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) ने विभिन्न स्कूलों के 50 छात्रों को आमंत्रित किया और उन्हें इंदौर हवाई अड्डे का दौरा कराया। इन छात्रों को एविएशन तथा एयरोस्पेस के विभिन्न पक्षों जैसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, एयरलाइन डिस्पैच, पायलट, एविएशन में टीनेंस टैक्नीशियन, एयरोनॉटिकल इंजीनियर या एविएशन मैनेजमेंट को करीब से देखने, जानने और इनके बारे में गहराई से पड़ताल करने का अवसर मिला.
साथ ही, छात्राओं को एटीसी टावर, एयरसाइड, टर्मिनल बिल्डिंग तथा एओसीसी का दौरा भी कराया गया तथा संबंधित विभागों में कार्यरत अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब दिए.
रोल मॉडल पेश करेंगे
इस मौके पर विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल, इंडिया चैप्टर की प्रेसीडेंट श्रीमती राधा भाटिया ने कहा कि विमेन इन एविएशन, इंडिया चैप्टर ने तीसरे वर्ष Óगल्र्स इन एविएशन’ दिवस का आयोजन किया है और हम इंदौर में इस कार्यक्रम को मनाते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं. यह दिवस युवतियों को एविएशन को कॅरियर के तौर पर चुनने के लिए प्रेरित करेगा.
दुनियाभर में भारत में ही सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं लेकिन इसके अलावा भी कई क्षेत्र हैं जिनमें काम करने की संभावनाएं हैं लेकिन उनकी जानकारी ज्यादा नहीं है. हम युवतियों को प्रेरित करने के इरादे से उनके लिए रोल मॉडल पेश करते रहेंगे और साथ ही रोचक तथा सहयोगी वातावरण में उन्हें शिक्षित करना भी जारी रखेंगे. इस मौके पर सुश्री सनामुदीर कौसर, असिस्टैंट मैनेजर ट्रेनिंग्स, बर्ड ग्रुप ने इन छात्राओं के लिए एक क्विज़ का संचालन किया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. उपस्थित छात्रों को श्रीमती आर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट डायरेक्टर, इंदौर एयरपोर्ट के साथ बातचीत का भी अवसर मिला।


