- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
बिल्डर पर फ्लैट खरीदारों से ठगी का मामला दर्ज
चंदन नगर पुलिस स्टेशन, पुणे ने सुप्रीम होल्डिंग्स एंड हॉस्पिटैलिटी (इंडिया) लिमिटेड के विदीप जातिया के खिलाफ कल्याणी नगर पुणे में अपनी आवासीय प्रोजेक्ट बेलमैक रेजिडेंस में एक फ्लैट को कई खरीदारों को बेचकर फ्लैट खरीदारों को कथित रूप से धोखा देने और लुभाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की। सुप्रीम होल्डिंग्स एंड हॉस्पिटैलिटी (इंडिया) लिमिटेड एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और विनोद जातिया समूह (मुंबई) का हिस्सा है।
प्राथमिकी के अनुसार, चंदननगर पुलिस स्टेशन को पुणे निवासी श्री मनीष महादेव माली से शिकायत मिली थी। श्री मनीष ने बताया कि 2016 में उन्होंने फ्लैट नं. 702 बेलमैक रेजिडेंस, कल्याणी नगर पुणे की स्कीम D बुक करवाया था और उसके लिए उन्होंने 1,11,54,014 रुपये की राशि का भुगतान किया था। यह प्रोजेक्ट शुरात से ही भूमि का शीर्षक स्पष्ट नहीं होने के कारण और अन्य मुद्दों के कारण विवादों में रहा हा। जिन फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर को उनकी मेहनत की कमाई का भुगतान किया था, उन्हें संपत्ति पर लंबित मुकदमों के बारे में सूचित नहीं किया गया था। परियोजना के पूरा होने में काफी देरी के बाद, फ्लैट खरीदारों को पता चला कि एक फ्लैट कई खरीदारों को बेचा गया था, जब यह बात सामने आई तो श्री मनीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
सुप्रीम होल्डिंग्स एंड हॉस्पिटैलिटी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर सूचकांकों पर निचले सर्किट पर बंद थे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वर्ष की शुरुआत में शेयर लगभग 12.05 रुपये के आसपास रहा था और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर यह 165.07 रुपये के उच्च स्तर पर पोहोंचा था।
हाल ही में सीबीआई ने जालसाजी और इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ 73 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई में विनोद जातिया ग्रुप के परिसरों पर भी छापा मारा था। सीबीआई ने सर्कुलर ट्रेडिंग, फर्जी बिलिंग और रियल एस्टेट में फंड के डायवर्जन से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज पाए हैं।


