- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
बदलती जीवन शैली से बढ़ रहे हैं गर्भाशय एवं स्तन कैंसर: डॉ. दिव्या गुप्ता
राठी परिवार एवं ज्वाला संस्था द्वारा आयोजित शिविर में 200 महिलाओं की जांच की
इन्दौर। बदलती जीवन शैली और खानपान के चलते महिलाओं में गर्भाशय एवं स्तन कैंसर की बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही है। अत: समय रहते जांच कराने से यह ठीक हो सकता है और यह महिलाओं के हित में है।
यह बात डॉ. दिव्या गुप्ता ने संस्था राठी परिवार एवं ज्वाला महिला समिति द्वारा आयोजित गर्भाशय एवं स्तन कैंसर निदान नि:शुल्क जांच शिविर में कही। यह आयोजन स्व. श्री विजयकिशोरजी बल्लभदास राठी की स्मृति में न्यू पलासिया स्थित अंकित अपार्टमेंट में किया गया था।

शिविर में शीतल राठी ने कहा कि महिलाएं स्तन कैंसर के लिए मैमोग्राफी जांच कराए, जबकि गर्भाशय कैंसर के लिए पॅप्समिअर जाँच कराए। महिलाएं अपना स्वयं स्तन परीक्षण कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इन दिनों गर्भाशय और स्तन कैंसर की बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही है। अत: महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है।
गर्भाशय के कैंसर के मुख्य लक्षण है सफेद पानी आ जाना, गर्भाशय में गांठ होना, महावारी में अतिरिक्त स्त्राव होना, जबकि स्तन कैंसर के लक्षणों में स्तन में गांठ होना, स्तन में खून आना औ स्तन की चमड़ी बदल जाना आदि।
श्रीमती शोभा ओझा ने बताया कि शिविर में 200 महिलाओं की नि:शुल्क गर्भाशय एवं स्तन कैंसर की जांच की गई। अतिथि स्वागत विभा मिश्रा, प्रिया जारवाल, रत्ना बड़वाया, नरेन्द्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन निशा मारवाह ने किया और आभार माना श्रीमती राठी ने। शिविर में दोनों कैंसरों की जांच के लिए शिविर स्तर पर मोबाईल वेन आई थी।


