- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वेब सीरीज़ के लिए चंदन रॉय सान्याल ने ख़ुद को रिक्शा में किया क़ैद
चंद घंटे में सीखा रिक्शा चलाना
हवा बदले हस्सु पर्यावरण से जुड़ी एक साइंस फ़िक्शन वेब सीरीज़ है जिसमें चंदन रॉय सान्याल एक बेहद अलग किस्म के रोल में दिखाई देंगे. गौरतलब है कि इस वेब सीरीज़ की ज़्यादातर शूटिंग एक रिक्शा के अंदर हुई है.
उल्लेखनीय है कि अपना किरदार निभाने के लिए चंदन को महज़ दो घंटे में रिक्शा चलाना सीखना पड़ा. ऐसे में एक थिंकिंग एक्टर की छवि रखनेवाले चंदन ने तड़के एक दिन एक रिक्शेवाले से वर्सोवा में रिक्शा चलाना सीखा.
हवा बदले हस्सु एक ऐसे रिक्शा चालक की कहानी है जिसे पर्यावरण से बेहद प्यार है और वो वायु प्रदूषण को लेकर बेहद चिंतित रहता है. इस स्थिति को बदलने के लिए वो शिद्दत से कुछ करना चाहता है.
ऐसे में वो अपने पैसेंजर्स से रोज़ाना की ज़िंदगी की बातें करने के दौरान उन्हें वायु प्रदूषण के बारे में शिक्षित करता है. हस्सु बदलाव में यकीन करनेवाला ऐसा शख़्स है जो ईंधन के रूप में सीएनजी का इस्तेमाल करते हुए पर्यावरण के प्रति अपना छोटा सा योगदान देता है और अपने रिक्शा को ईको-फ्रेंडली ज़ोन में तब्दील कर देता है.
अपने रोल के बारे में बात करते हुए चंदन ने कहा, “ये एक बेहद चुनौतीपूर्ण रोल था. इस सीरीज़ के लिए न सिर्फ़ मुझे चंद घंटों में रिक्शा चलाना सीखना पड़ा, बल्कि मुझे ज़्यादातर सीन्स रिक्शा के अंदर ही करने पड़े क्योंकि 70 फ़ीसदी सीरीज़ रिक्शा के अंदर ही शूट की गयी है. ऐसी में आप मेरी चुनौती का सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है! उस छोटी सी जगह में बैठकर सारे संवाद बोलना और अपने जज़्बातों को ज़ाहिर रखना आसान काम नहीं था.
हवा बदले हस्सु ज़िंदगी का अक्स दिखानेवाली फिल्म के तौर पर शुरू होती है और फिर ये सीरीज एक साइंस फ़िक़्शन में बदल जाती है. इस सीरीज़ के दूसरे सीजन में इससे संबंधित इसकी ज़्यादा झलक देखने को मिलेगी. Sony Liv पर ये वेब सीरीज़ जल्द लॉन्च की जाएगी.


