- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
देश में बैठे-बैठे विदेशी बैंक से ले सकतें हैं सस्ते कर्ज
इंदौर ब्रांच द्वारा फॉरेन करेंसी फाइनेंसिंग पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर. इंदौर ब्रांच में फॉरेन करेंसी लोन एवं फॉरेन करेंसी हेजिंग (बचाव) पर सेमिनार आयोजित किया गया.
सेमिनार में मुख्य वक्ता जसपाल सिंग गिद्दी ने बताया कि विदेशी व्यापर में रिस्क क्या है, इससे कैसे मिटीगेट किया जा सकता है। भारत सरकार ने क्या क्या सुविधाएं एक्सपोटर्स को मुहैया करवाई है. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी केस के बाद से बैंक ने बायर्स क्रेडिट को पूर्णत: बंद कर दिया है तथा इम्पोटेर्स को अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. लेकिन इसके विकल्प के रूप में अब बैंक नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट उपलब्ध करा रही है. पहले इम्पोर्टर्स के लिए बायर्स क्रेडिट उपलब्ध थी परन्तु आज सप्लायर क्रेडिट सबसे बढिय़ा विकल्प के रूप में उपलब्ध है. आज आप देश में बैठे-बैठे विदेशी बैंक से सस्ते कज़ऱ् ले सकते है.
यह कर्ज लिबोर रेट पर दिया जाता है. जैसे भारत में एमसीएलआर पर कज़ऱ् दिया जाता है वैसे ही विदेशो मैं लिबोर रेट यानि लंदन इंटरबैंक ऑफर रेट पर लोन दिया जाता है. यह रेट एक परसेंट के आस पास होता है. एक्सपोर्टर्स के लिए भारत में एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट फैसिलिटी दी जाती है जिसमें 3त्न का इंटरेस्ट सबवेंशन सरकार द्वारा दिया जाता है। यानी प्रभावी रेट 6 से 7 प्रतिश के बीच आती है। सरकार ने एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 4 प्रइतश मर्चेंडाइज एक्सपोर्टस फ्रॉम इंडिया स्कीम का रिफंड भी एक्सपोर्टर्स को दिया जाता है.
विदेशी मुद्रा की हेजिंग जरूरी
उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में डॉलर का रेट बहुत ही बढ़ गया है जो कि जुलाई के रेट करीबन 64 से बढ़कर आज 73.5 हो गया है. ऐसे में विदेशी मुद्रा की हेजिंग बहुत ही जरुरी है इसके लिए बैंक के बहुत सारे प्रोडक्ट अवेलेबल है. आजकल बैंक लोन उपलब्ध कराते समय ही हेजिंग को कंपल्सरी कर रही है जिससे व्यापारी को नुकसान न हो और बैंक का पैसा सेफ रहे.
फाइनेंस के बहुत टूल्स उपलब्ध
इंदौर सीए शाखा के चेयरमैन सीए अभय शर्मा ने बताया कि आज के मार्केट कंडीशन में फॉरेन करेंसी लोन एवं फॉरेन करेंसी एक्सपोजऱ, डॉलर प्राइस में उतार चढ़ाव आने से बिजऩेस पर्सन को काफी नुकसान हो रहा है. फॉरेन करेंसी फाइनेंस मार्केट में फाइनेंस के बहुत सारे टूल्स उपलब्ध है जिससे फॉरेन करेंसी फाइनेंसिंग में फॉरेन करेंसी फ्लुचूएशन के नुकसान से बचा जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन ब्रांच सचिव सीए हर्ष फिऱोदा ने किया. इस अवसर पर सीए राजेन्द्र जैन, सीए पराग जैन, सीए भव्य मंत्री सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद थे।


