- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
खादी बाज़ार में छत्तीसगढ़ का कोसा बना मुख्य आकर्षण केंद्र
पश्चिम बंगाल की कारीगिरी देख सब रह गए दंग
इंदौर: शहर के अर्बन हाट बाज़ार में 16 दिवसीय खादी बाज़ार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैl यह प्रदर्शनी पूज्य महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में खादी ग्रामोद्योग भवन, खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित की गई हैl इस प्रदर्शनी को शहरवासियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और यहाँ आए ग्राम और कुटीर उद्योगियों को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
रविवार को करीब 1 लाख लोग इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आए थे जहाँ लोगों को छत्तीसगढ़ का कोसा, पश्चिम बंगाल के हाथ की बनी चटाई के परदे, केप विशेष रूप से पसंद आए l साथ ही खादी ग्रामोद्योग द्वारा कुटीर उद्योग और लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहाँ पर उन उत्पादों के स्टाल्स भी लगे है जो अपना उद्योग घर और बहुत छोटे स्तर पर चला रहे है l यह एक प्लेटफार्म है जहाँ वे अपने उत्पादों को मार्केट कर सकते है l लेडीज़ ऑउटफिट जैसे कुर्ता, प्लाजो, सलवार, इत्यादि आकर्षण का केंद्र बने ।
प्रदर्शनी के संयोजक श्री पंकज दुबे ने बताया कि “यह प्रदर्शनी 22 फरवरी से शुरू हुई और दो दिन में ही इसको बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और आगे भी इसकी उम्मीद है l यहां पर देश के कई प्रांतों के खादी और ग्रामोद्योगी उत्पाद लोगों का मन मोह लेंगे हैं। इको फ्रेंडली क्लॉथ के नाम से लोकप्रिय खादी में विभिन्न वेरायटी अनेक रेंज में उपलब्ध है।
खादी ग्रामोद्योगी संस्थाएं कम पूंजी में लाखों ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, महराष्ट्र, पंजाब, गोवा, असाम, कोलकत्ता अर्थात पुरे देश से कारीगर बुलाए गए है जो शहरवासियो को अपने उत्पादों से प्रभावित कर रहे है l


