- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
सुप्रभात चौकसे एवं डॉ. संध्या चौकसे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
इंदौर, 26 सितंबर 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एक कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर इंदौर की पहचान को नई ऊँचाई देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एलएनसीटी समूह (एस.के. समूह) के डायरेक्टर श्री सुप्रभात चौकसे एवं डॉ. संध्या चौकसे को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य उन लोगों के योगदान को रेखांकित करना था, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और नगर विकास के क्षेत्र में निरंतर सार्थक भूमिका निभाई है।
श्री सुप्रभात चौकसे एलएनसीटी समूह के निदेशक के रूप में शिक्षा और संस्थागत नेतृत्व में सक्रिय हैं। श्री चौकसे ने कहा— “यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ उस धरोहर का उत्सव है जिसे स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार चौकसे ने स्थापित किया था। एलएनसीटी समूह शिक्षा और समाज निर्माण की जिस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, यह सम्मान उसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”
डॉ. संध्या चौकसे एक होम्योपैथिक चिकित्सक हैं और प्रथम होम्योपैथिक क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर का संचालन करती हैं। वे प्रतिभा फाउंडेशन नामक स्वयंसेवी संस्था की संचालिका भी हैं। स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे बागली और सीहोर में उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा— “प्रतिभा सम्मान मेरे लिए समाज की सेवा का प्रेरक है। स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में जो प्रयास हम कर रहे हैं, उन्हें इस तरह की मान्यता मिलना हमारे लिए उत्साहवर्धक है। यह सम्मान मुझे और मेरी संस्था को और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
एलएनसीटी समूह आज स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार चौकसे की विरासत के लिए जाना जाता है, जिन्हें शहर के विकास और शिक्षा के विस्तार के लिए स्मरण किया जाता है। उसी धरोहर को आगे बढ़ाते हुए श्री सुप्रभात चौकसे तथा डॉ. संध्या चौकसे शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं।


