- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
उद्योगपति मुख्यमंत्री को प्रदेश के गरीबों की चिंता नहीं: शंकर लालवानी
इंदौर. इंदौर के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने चुनाव संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, विधानसभा प्रभारी कमलेश शर्मा, हरिनारायण यादव, महामंत्री गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, कमल वाघेला, चंदू शिंदे, राजेन्द्र राठौर, मुन्नालाल यादव, सुमित मिश्रा, आईपीएस यादव, सविता पटेल, गायत्री गोगड़े, श्रद्धा दुबे, ओमप्रकाश पाल, हरिहर पांडे, ब्रजेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, सुजानसिंह शेखावत की उपस्थिति में अपना जनसंपर्क तिवारी काम्प्लेक्स, सांवेर रोड से शुरू किया।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने गोविंद नगर खारचा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 पीढ़ियों ने 55 सालों तक देश पर राज किया। ये गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन अब तक गरीबी नहीं हटा पाए। इनकी सरकारें 55 सालों में जो काम नही कर पाईं, वो मोदीजी की सरकार ने पांच सालों में कर दिखाया है।
मोदीजी ने देश की 7 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई है, 8 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय बनवाकर महिलाओं को शर्म और झिझक से मुक्ति दिलावाकर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश के ढाई करोड़ गरीबों के घरों में बिजली पहुंचाई।
देश के गरीब लोग बीमारी होने पर इलाज नहीं करा पाते थे,इसे देखते हुए मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की, इस योजना के तहत अब तक 24.5 करोड़ लोग अपना इलाज करा चुके हैं। लेकिन कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ गरीबी हटाने नही गरीबों को हटाने में लगे है, इसलिए उन्होंने गरीबों के लिए चलाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओ को बंद कर दिया, उद्योगपति मुख्यमंत्री को गरीबों की चिंता नही है, सिर्फ तबादला उद्योग की चिंता थी।
विधायक व लोकसभा चुनाव संयोजक रमेश मेंदोला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से साधु, संतो और पुजारियों को अपमानित करते आ रही है, यही कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस हिंदुत्व पर प्रहार करने का कोई अवसर नही छोड़ती, सनातन हिन्दू संस्कृति में पूजा पाठ-आस्था का पौराणिक महत्व है, लेकिन कांग्रेस मानसिक दिवालियापन के चलते साधु संत और पुजारियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाकर राजनैतिक रंग दे रही है। हिन्दु और हिंदुत्व का अपमान कर रही है, मध्यप्रदेश की जनता साधु संतों और पुजारियों पर हो रहे इस क्रूरतम राजनैतिक षड्यंत्र का वोट के माध्यम से जवाब देगी।
जनसंपर्क आई.पी.एस. यादव के घर के पास, सांवेर रोड़ से प्रारंभ हुआ, मुखर्जी गली, खेडपति हनुमान मंदिर, लोहर पटटी होते हुए हरिओम चौराहा, गोविन्द नगर खारचा, शिव नगर, शिवकंठ नगर, शांति नगर, नरवल, गणेश धाम, रेल्वे झोपड पट्टी, सुखलिया गांव, खातीपूरा रेहित चौधरी वाली रोड, गौरी नगर सब्जी मंडी से अभिनंदन नगर, अभिनंदन नगर मेनरोड, सावंरिया स्वीट्स, हीरा नगर मेनरोड, मां कनकेश्वरी देवी मंदिर, चुड़ी वाला चौराहा, डमरू उस्ताद चौराहा, लाल गली, कोली मोहल्ला, पुराने पुल से कुलकर्णी भट्टा, बेरवा समाज, कल्याण मिल नाका, राधाकृष्ण मंदिर, अहिरवाल समाज धर्मशाला, चोकसे धर्मशाला, सुभाष नगर चौराहा, सर्वहारा नगर, बजरंग मंदिर, बाल पब्लिक स्कूल, यशोदा द्वार से नंदानगर, पाटनीपूरा चौराहा, पाटनीपूरा चौराहा शिव मंदिर, जीर्णमाता मंदिर, नेहरू नगर, लाईक कृष्णा स्कूल, भेरूबाबा मंदिर पाटनीपुरा पर समापन हुआ।
जनसंपर्क में पूजा पाटीदार, शंकुन्तला गुर्जर, जीतू यादव, सुधा चौधरी, महेंद्र चौधरी, राजकपूर सुनहरे, सुधीर कोल्हे, तमन्ना केरो, सरोज चौहान, छाया देशमुख, अरुण गोयल, उमाशंकर तरेटिया, मुद्रा शास्त्री, ज्योति पंडित, रोहित चौधरी, प्रतीक बघेल, देवेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


