- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मुआवजा दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा: पंकज
इन्दौर. कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने आज भाजपा के गढ़ समझे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र चार के मालगंज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर कांग्रेस नेता श्री सुरजीतसिंह चढ्डा के साथ अपने जनसम्पर्क का श्रीगणेश किया.
जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने बियाबानी, छत्रीपुरा, लोधा समाज कालोनी, बालदा कालोनी, महूनाका, अलंकार पैलेस, पार्श्वनाथ नगर, विनय नगर, सिद्धार्थ नगर, नेमी नगर, जैन कालोनी, लोकमान्य नगर, कुंजवन कालोनी, लालबहादुर शास्त्री नगर, घनश्यामदास नगर, इन्द्रलोक कालोनी, मूनपैलेस कालोनी, मधुबन कालोनी, इन्दिरा गांधी नगर, सच्चिदानंद नगर, श्रीराम नगर आदि क्षेत्रों में मतदाताओं का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री संघवी को रहवायिों ने अपनी समस्याएं बताई। इस पर उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में लगातार तीस साल भाजपा के जनप्रतिनिधि रहे हों, और जिस का व्यक्ति पार्षद से लेकर विकास प्राधीकरण तक का अध्यक्ष रहा हो, वह क्षेत्र विकास से कोसों दूर हो, उस क्षेत्र के मतदाताओं को गम्भीरता से चिंतन एवं मनन करना होगा।
भाजपा के इस गढ़ में भाजपा ने ही रहवासियों एवं दुकानदारों को मुआवजा तथा विस्थापन किए बिना ही आशियाने उजाड़ दिए गये हो, एैसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। आप मुझे आशीर्वाद के साथ अपना वोट दें, मैं विश्वास दिलाता हॅूं कि इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एवं जिन लोगों के मकान, दुकान तोड़े गये, उन्हें मुआवजा दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा।
इस अवसर पर विधानसभा चुनाव लड़े कांग्रेस नेता सुरजीतसिंह चढ्डा ने कहा भाजपा झूट बोल कर, झूटे वादे करके चुनावी पुलाव परोस कर चुनाव जीतती रही है, निष्क्रिय सांसद, निष्क्रिय विधायक जिन्हें क्षेत्र के विकास के बजाय अपनी राजनैतिक बुलंदी की चिंता हो, ऐसे जनप्रतिनिधियों को करारा जवाब 19 मई को कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी के हाथ के पंजे का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाकर देवें। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाई पंकज संघवी चुनाव जीतने के बाद एक जनसेवक के रूप में क्षेत्र के विकास में योगदान देगें।
मालगंज चौराहे से शुरू हुए जनसम्पर्क अभियान में महिलाओं ने श्री संघवी की आरती उतारी एवं विजयीश्री का तिलक लगाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने स्मार्टसीटी के नाम पर नगर निगम द्वारा उजाड़े गये आशियाने एवं दुकानों को तोड़े जाने का दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हमारे वर्षों पुराने मकानों को तोड़कर बैघर कर दिया गया, दुकानों को तोड़कर बेरोजगार कर दिया गया, लेकिन हमें कोई मुआवजा तक नहीं दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने कहा कि आपके मकान और दुकानों को तोड़ा गया तब कांग्रेस ने अरूण यादवजी एवं प्रमोद टंडनजी के नेतृत्व में जन आन्दोलन किए, आपको मुआवजा दिलाना हमारी प्राथमिकता में है।
इस अवसर पर सर्वश्री सुरेश मिंडा, भंवर शर्मा, अब्दुल रउफ, अयाज बेग, सादीक खान, इमतीयाज बेलिम, संजय बाकलीवाल, बद्री शर्मा, देवेन्द्रसिंह यादव, दयाराम खंडेलवाल, प्रकाश महावर कोली, प्रदीप वर्मा, राजकुमार शर्मा, पवन जैन, दिलीप मेहता, धर्मेन्द्र गंेदर, सुनिल पाल, योगेश गेंदर, संदीप ओझा, दिनेश यादव, अशोक नालिया, रानू मलोरिया, काले खां, बब्बू पाठक, प्रवीण पाटनी, कुशलराज जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे।


