- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ के सेट पर घायल हुईं सेहरिश अली
अपनी रोमांचक कहानी और दिलचस्प घटनाक्रमों से हर हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन कर रहा ज़ी टीवी का शो ‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ दर्शकों का दिल जीत रहा है। हालांकि इस शो की कहानी आगे बढ़ रही है, लेकिन लगता है कि सेहरिश अली की जिंदगी में इस समय सब कुछ ठीक नहीं है क्योंकि हाल ही में इस शो के लिए एक खास दृश्य की शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस को पीठ में बुरी तरह चोट लग गई।
आगामी एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि दुर्गा (श्वेता महादिक) आग से लपटों से घिरे एक कमरे में फंस जाती है और उसे बचाने के लिए सारे परिवार में अफरा-तफरी मच जाती है। ऐसे में लक्ष्मी (सेहरिश अली) सबसे पहले कमरे की तरफ दौड़ती है और दुर्गा को बचाने के लिए सारे परिवार को बुलाती है।
शूटिंग के दौरान जमीन पर पड़े पानी की वजह से इस एक्ट्रेस का पांव फिसल गया और उनकी पीठ और कोहनी में चोट लग गई, साथ ही उनके पैरों में भी मोच आ गई। इस घटना के बाद शूटिंग रोक दी गई और सभी उनके पास इकट्ठे हो गए और तुरंत डॉक्टर को भी बुलाया गया। सेहरिश को बेड रेस्ट की सलाह दी गई लेकिन अपनी चोट के बावजूद एक पेशेवर होने के नाते वो कुछ ही समय बाद फ्लोर पर आईं और अपनी शूटिंग पूरी की।
इस घटना के बारे में बताते हुए सेहरिश कहती हैं, ‘‘हमारा पैकअप का टाइम हो चुका था और हम लोग उस दिन का आखिरी शॉट पूरा कर रहे थे। हालांकि काम खत्म करने की जल्दबाजी में मैं अपना शाॅट पूरा करने दौड़ पड़ी और अपनी पीठ के बल गिर गई। यह वाकई बड़ा दर्दनाक था, लेकिन मेरी टीम का शुक्रिया जिन्होंने समय पर मेरी देखभाल की और तुरंत डॉक्टर को बुलवाया।
एक पल के लिए तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं खड़ी नहीं हो पाऊंगी लेकिन अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। उस समय मुझे अपने काम के अलावा किसी और बात की फिक्र नहीं थी, इसलिए मैंने अपना आखिरी शॉट खत्म करने का फैसला किया और फिर मैं चली गई। इतनी शानदार और सहयोगी टीम के साथ काम करते हुए मैं खुद को वाकई बेहद खुशनसीब मानती हूं।‘‘


