- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मुख्यमंत्री को क्षमावाणी यात्रा निकालनी चाहिए: सिंधिया
इंदौर. प्रदेश के हालत खराब है, दुष्कर्म हो रहे हैं, किसान परेशान हैं, भ्रष्टाचार हर तरफ व्याप्त है और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उन्हें तो क्षमावाणी यात्रा निकलना चाहिए. छोटे-छोटे बच्चों के साथ रेप हो रहे हैं क्या ये है बेटी बचाओ अभियान. अब तो भाजपा के विधायकों से बच्चियों को बचाना होगा।
यह बात मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेसीडेंसी कोठी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आगामी डेढ़ महीने की कार्ययोजना हमने तय कर ली है. प्रादेशिक, संगठन, ब्लॉक और जमीनी स्तर पर कैम्पेन शुरू होगा. संभागों का दौरा अब समाप्त हो जाएगा. कांग्रेस अब फील्ड पर ध्यान देगी और समन्वय के साथ उतरेगी.
मंदसौर गोलीकांड की घटना पर सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री एक भी पीडि़त परिवार से मिलने नहीं गएय किसानों की हालत कर्ज के बोझ से खराब हो रही हैय पेट्रोल डीजल के भाव सातवें आसमान पर है। पहले तो मुख्यमंत्री धरने पर बैठने दिल्ली चले जाते थे अब क्या हुआ? ये कौन-सा अर्थशास्त्र है। मोदीजी कहते थे कि 15 लाख आपके खाते में आएंगे, पर 15 लाख करोड़ तो लोगों के खातों से ले लिए गए। चट भी मेरी, पट भी मेरी अब नहीं चलेगी। जनता को छलने का काम अब नहीं चलेगा. खंडवा-इंदौर रेल लाइन, दाहोद-इंदौर रेल लाइन पर अब तक कोई काम नहीं हुआ. नर्मदा मैया को खोदा जा रहा है. हिसाब और जवाब देना होगा।


