- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
परिधानों के साथ व्यंजनों से सजा मेला
माहेश्वरी संखी संगठन संयोगितागंज का उमंग मेले
इन्दौर. माहेश्वरी मालवा के व्यंजनों की खुशबू और त्यौहारों के मौसम में मेला सोने पर सुहागा है। त्योहारों पर लगाए जाने वाले मेले हमारी उत्सव प्रिय संस्कृति को बनाए रखते हैं। माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंगारंग उमंग मेले का दो दिवसीय आयोजन माहेश्वरी भवन ए.बी रोड़ नवलखा पर किया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मांगीलाल झंवर (सुप्रसिद्ध उद्योगपित), श्री रविन्द्र राठी ( समाजसेवी) एवं युवा उद्योगपति श्री अर्पितजी मोहता ने किया। माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज अध्यक्ष दीप्ती मूंदड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय इस उमंग मेले में सुस्वाद और लजीज व्यंजनों ने मेले में खूब रंग जमाया। उमंग मेले में त्यौहारी वस्तुएं जैसे राखियां, ज्वेलरी, साडिय़ां, सूट्स, गिफ्ट आयटम, चाकलेट्स, फुटवेअर आदि के 70 से अधिक स्टॉल्स मेले में लगाए थे।
इन स्टॉल्स के साथ ही बच्चों के लिए स्वादिष्ट फूड् झोन भी बनाया गया था। जहां सभी छोटे से लेकर बड़ों ने इन्दौरी व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। शनिवार को उमंग मेले में महिलाओं के लिए भूट्टे के नमकीन मीठे व्यंजन की स्पर्धा भी आयोजित की गई थी। जिसमें सभी महिलाओं ने अपने घर पर बनाई इस डीश को सभी को सर्व भी किया।
वहीं मेले में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगाया गया था। जिसमें विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जांच भी नि:शुल्क की गई। उमंग मेले में शनिवार को मुख्य रूप से संयोजकगण अंजू मूंदड़ा, अंशिका मण्डोवरा, नेहा असावा एवं वंदना तपाडिय़ा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं संगठन की मंत्री शिखा लखोटिया ने आभार माना।


