- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
होलकर स्टेडियम से बच्चों ने दुनिया को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
भारत-जर्मन संबंधों के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष में इंदौर शहर में सतत विकास पर चल रहे जागरूकता अभियान के तहत एक बार फिर इंदौर के छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगी एवं पास पड़ोस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पहले चरण की प्रतियोगिता में दी एमरल्ड हाइट्स स्कूल में करीब 1800 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया था। पहले चरण से प्रत्येक ग्रुप के श्रेष्ठ 50 बच्चों ने होलकर स्टेडियम में दूसरे चरण की प्रतियोगिता मैं भाग लिया। इस चरण में बच्चों ने चित्रकारी व पास पड़ोस के विषयों पर प्रोजेक्ट के जरिए ऊर्जा और पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया को संदेश दिया।
इन बच्चों ने भारत और जर्मनी के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60वें वर्ष के उपलक्ष में डच गेसलशेफ्ट फॉर इंटरनेशनल ज्यूसामेनारबिट (जी.आई.जेड) द्वारा हरित तकनीक के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित स्पर्धा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। 6 से 8वीं तक के बच्चों ने चित्रकारी से तो कक्षा 9 से 11वीं तक के बच्चों ने प्रोजेक्ट माध्यम से ऊर्जा, जल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन आदि विषयों पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

जी.आई.जेड के ऊर्जा दक्षता विभाग के वरिष्ठ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नितिन जैन इंदौर शहर द्वारा पर्यावरण के प्रति किये गए कार्यो एवं प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि इंदौर अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण है और सभी को यहां से सीख लेनी चाहिए।
शहर के विभिन्न विभागों एवं छेत्रों से आये चयनकर्ताओं ने कहा कि बच्चों ने जिस शिद्दत से ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भावनाएं चित्रकारी व प्रोजेक्ट के जरिए बताए हैं उससे ना सिर्फ शहर को बल्कि देश के अन्य शहरों को भी फायदा मिलेगा। चयनकर्ताओं की टीम मैं श्री पंकज अग्रवाल, श्री गोविंद जोशी, श्री राकेश जैन, श्री राजीव शर्मा, श्री नितिन जैन एवं श्री अशोक गुप्ता शामिल रहे।
वरिष्ठ चित्रकार श्री पंकज अग्रवाल ने विश्वास जताया कि इंदौर चौथी बार भी सफाई में नंबर वन शहर रहेगा और स्कूली बच्चों की सहभागिता से निश्चित रूप से इस आयोजन को देशभर में प्रशंसा मिलेगी। उन्होंने स्कूली बच्चों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी वे ऐसे आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।
बी. सी. सी.आई के पूर्व सचिव श्री संजय जगदाले ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार बाट कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में होलकर स्टेडियम से श्री रोहित पंडित एवं अन्य वरिष्ठ मेम्बेर्स ने भी भाग लिया।
श्री नितिन जैन ने जर्मन फेडरल मंत्रालय फॉर इकोनॉमी को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट की और से ऊर्जा मंत्रालय, दी एमराल्ड हाइट्स स्कूल, मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) एवं अन्य सभी विभागों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
जी.आई. जेड के समन्यवक श्री अनिल शर्मा ने बताया कि आज की प्रतियोगिता के दोनों वर्गों से तीन-तीन बच्चों का चयन होगा, जिन्हें भारत तथा जर्मनी के शीर्ष राजनेताओं के हाथों से दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जी.आई. जेड के समन्वयक रविंदर कुमार, म.प्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) रोहन पुणेकर, सलाहकार श्री विनय कुमार एवं सुश्री जसमीत कक्कर भी शामिल रहे।


