- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
चीनी दर्शकों ने ऋतिक रोशन को दिया एक प्यारभरा नाम!
मिलेनियम सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ हाल ही में चीन में रिलीज़ हुई है जिसे चीनी दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है। अपने देश में उनके आगमन की प्रतीक्षा करते हुए, चीन भूमि में प्रशंसकों ने ऋतिक को ‘दा शुआई’ नामक एक नया नाम दिया है जिसका अर्थ है बेहद खूबसूरत!
वह अभिनेता जिन्हें भारत में ‘ग्रीक गॉड’ के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने निश्चित रूप से पड़ोसी देश में भी अपने प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। चीन के “दा शुआई” यानी ऋतिक रोशन को अपने प्रशंसकों से अनगिनत ईमेल और मैसेज प्राप्त हो रहे है जो उनकी हालिया चीन रिलीज़ काबिल को देखने के बाद उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग में, ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ ने चीन के दर्शकों को मोहित कर दिया है, जहां फिल्म में अभिनेता के शक्तिशाली प्रदर्शन को काफी सराहा जा रहा है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।
फिल्म ‘काबिल’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और प्रशंसकों द्वारा फ़िल्म को बेहद पसंद किया गया था। चीन में इस फ़िल्म के रिलीज होने से विदेश में भी एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष अपने प्रशंसकों से रूबरू हो पाएंगे।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने पहली बार बड़े पर्दे पर मुख्य जोड़ी के रूप में एक साथ काम किया है।
सुपरस्टार ऋतिक रोशन अक्सर अपनी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार भूमिका के साथ दर्शकों और आलोचकों को सरप्राइज करते आये है। अभिनेता वर्तमान में अपनी अगली फिल्म, सुपर 30 की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक गणितज्ञ की भूमिका में नज़र आएंगे।


