- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
XIMI VOGUE अब इंदौर में भी
कोरियाई डिज़ाइनर रीटेल चेन ने शहर में शुरू किया पहला आउटलेट
इंदौर. XIMIVOGUE , कोरिया की तेज़ी से बिकने वाले फैशन उत्पादों की डिज़ाइनर रीटेल चेन ने अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए आज इंदौर शहर में अपना पहला आउटलेट शुरू किया। इस आउटलेट के लॉन्च के साथ यह ब्रांड अब देशभर में 29 आउटलेट्स संचालित कर रहा है। शिव ओम कॉम्प्लेक्स में स्थित XIMI VOGUE 850 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है जो कि कंपनी के देशभर में फैले आउटलेट्स के समान ही है।
दुनियाभर में 1700 से अधिक आउटलेट्स के साथ XIMIVOGUE भारतीय बाज़ार में भी तेज़ी से विस्तार कर रहा है। ग्राहकों को कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, घरेलू सामान, प्लश डॉल, सॉफ़्ट टॉयज़, एक्सेसरीज़, अंडरगार्मेंट्स, फुटवेयर, गिफ़्ट हेतु चीज़ें, टॉयलेट्रीज और स्टेशनरी जैसी श्रेणियों में 2600 से अधिक उत्पाद मिलेंगे।
उत्पादों को लेकर इसकी प्रभावशाली रणनीति, नवीन डिज़ाइन वाले बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद और प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण ने ब्रांड को वैश्विक रूप से सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यानी आपकी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए यह एक संपूर्ण स्टोर है।
लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए, अंकित वेदी, डायरेक्टर XIMI VOGUE, ने कहा, “यह ब्रांड अगस्त 2020 तक 200 से अधिक रीटेल आउटलेट्स शुरू करने के अपने लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। लॉन्च के साथ XIMIVOGUE ने अद्वितीय ऑर्डर के साथ एक अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त की है।
हम अपनी उपस्थिति बढ़ाने के साथ अपने ग्राहकों को बेहतरीन ब्रांड अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।” रीटेल की अन्य धारणाओं से विपरीत, खरीदी की यह श्रेणी प्रति वर्ग फीट आय (3500-5000 रुपए) में भी सबसे आगे है और वॉक-इन की श्रेणी में भी यह 55 प्रतिशत कन्वर्ज़न दर का लाभ लेती है।


