- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
- Saif Ali Khan’s Instagram post gets a dose of father-son fun as Ibrahim asks, “Is this you Abba?”
- Shreya Ghoshal Brings the Festive Groove to Jhumka Patola From Yeh Prem Mol Liya
- ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए NABARD ने NSDC के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश
पवित्र मिस्सा के बाद दी क्रिमसम की बधाइयां
इंदौर. गुरुवार शाम पवित्र मिस्सा के बाद शुक्रवार सुबह शहर के गिरिजाघरों में पवित्र मिस्सा की गई. भजन मंडलियों ने सुमधुर भजन गाए और सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी.
गुरुवार शाम पवित्र मिस्सा के बाद शुक्रवार सुबह रेडचर्च सहित इन्दौर के सभी नौ कैथौलिक गिरजाघरों में आगमनकाल की पाँचवी और अंतिम सफेद रंग की, ख्रीस्त की मोमबत्ती प्रज्वलित कर क्रिसमस की शुरुआत की. भजनमंडलियों ने सुमधुर भजन गाए.
पवित्र मिस्सा के पश्चात सभी ने एक दूसरे को ख्रीस्त जन्मोत्सव की बधाईयाँ दीं. इन्दौर क्रिश्चियन मीडिया फोरम के बी.ए.अलवारिस ने बताया कि इस दौरान कोविड 19 के सभी नियमों का पालन किया गया. प्रार्थना के बाद चर्च के द्वार बन्द कर दिये गए.
ईश्वर ने मनुष्य का साथ कभी नहीं छोड़ा
अपने प्रवचन में रेड चर्च के पल्ली पुरोहित फादर बीजू मैथ्यू ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि अनन्तकाल से मनुष्य भले ही समय समय पर ईश्वर को भूल जाता है लेकिन ईश्वर ने मनुष्य को विषम से विषम परिस्थिति में भी कभी नहीं छोड़ा है.
संत मत्ती का सुसमाचार बताता है येसु का नाम इम्मानुएल भी है जिसका मतलब है ईश्वर हमारे साथ है. कोविड-19 के इस काल में सच्चे मन से विश्वास करें कि ईश्वर हमारे साथ ही है. हमारा ईश्वर में गहरा विश्वास ही हमें किसी भी महामारी से मुक्ति दिलाएगा. आइए पूर्ण विश्वास के साथ प्रार्थना करें.


