- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ़िल्म “साहो” से चंकी पांडे का करैक्टर पोस्टर हुआ रिलीज
देवराज की भूमिका में रहस्यमय अंदाज़ में आये नज़र!
साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “साहो” से कई कैरेक्टर पोस्टर रिलीज करने के बाद, मल्टी स्टारर मैग्नम ओपस की टोली में शामिल होने वाले नवीनतम कलाकार चंकी पांडे हैं, जो नए पोस्टर के अनुसार फ़िल्म में देवराज की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म के प्रति दर्शकों के बीच सकारात्मक चहल-पहल देखने मिल रही है जहाँ हर गाने और हर पोस्टर रिलीज के साथ प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। इससे पहले, नील नितिन मुकेश और अरुण विजय से रूबरू करवाने के बाद, अब चंकी पांडे ने अपने लुक के साथ जनता को जिज्ञासु कर दिया है।
निर्माताओं ने साझा किया,”With his ominous looks & steadfast gaze; here comes the new character poster of #Devraj ft @ChunkyThePanday to give you some major chills!
#Saaho releasing worldwide on 30th August! #30AugWithSaaho”
अभिनेता चंकी पांडे ने फ़िल्म के इस नए पोस्टर में देवराज की भूमिका के साथ हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया हैं। बरगंडी रंग के सूट में डैपर लुक में नज़र आ रहे चंकी अपनी गंभीर निगाहों से भयभीत कर देने वाले अंदाज़ में नज़र आ रहे है।
एक तरफ़ जहाँ देवराज बैकग्राउंड में लगी आग से अप्रभावित नज़र आ रहे है, वही ऐसा आभास हो रहा है कि ये आग दुनिया को राख कर रही है। साहो पोस्टर सीरीज़ के हर दूसरे पोस्टर की तरह, यह भी आपको आगामी एक्शन फिल्म के प्रति प्रत्याशित कर देगा।
कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल 2 में ‘आखिरी पास्ता’ नामक प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के बाद, अभिनेता अब “साहो” में नजर आएंगे, जो एक मल्टी स्टारर फ़िल्म है और निर्माताओं द्वारा फ़िल्म से हर नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज के साथ दर्शकों के बीच उत्साह देखने मिल रहा है। फ़िल्म के सभी कैरेक्टर पोस्टर जनता के बीच उत्साह पैदा कर रहे हैं और सभी स्टार दमदार लुक में नज़र आ रहे है।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


