- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“साहो” के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, ट्रेलर 10 अगस्त को होगा रिलीज!
इस महीने की हर तारीख के साथ हम खुद को “साहो” दुनियां के करीब महसूस कर रहे है और यह जानकर दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है! नवीनतम अपडेट में, “साहो” के निर्माताओं ने 10 अगस्त को ‘साहो’ के ट्रेलर रिलीज़ की घोषणा करते हुए एक और दिलचस्प पोस्टर रिलीज कर दिया है।
निर्माता अपनी आगामी मैग्नम ओपस के प्रति रुझान बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, वही अब तक रिलीज किये गए पोस्टर और गानों ने जनता को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। और अब दर्शक बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे है जिसके साथ वे एक रोमांचकारी दुनियां में प्रवेश करने के लिए तैयार है।
सुपरस्टार प्रभास ने फ़िल्म का यह नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया फीड पर साझा करते हुए लिखा,”Darlings! It’s now time to enter the Saaho world! #Saahotrailer out on 10th August! Stay tuned… #SaahoOnAugust30 #Saaho”
इस घोषणा के बाद, प्रशंसक अभिनेता की फ़ीड पर सवाल, उत्साह, शुभकामनाएं और प्यार की बमबारी करते हुए नज़र आ रहे है, जो इस बात का सबूत है कि साहो ट्रेलर प्रशंसकों को लुभाने और विनम्र प्रशंसा प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जैसा कि अब तक ज्ञात है, फिल्म को आईमैक्स फॉरमेट में बनाया गया है और पूरे देश में आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। लेकिन इतना ही नहीं, फिल्म के ट्रेलर को भी आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा ताकि दर्शक ट्रेलर में भी उसी रोमांचकारी रोलर कोस्टर का अनुभव कर सकें जैसा वे फ़िल्म देखने के दौरान करेंगे। फ़िल्म के विसुअल शानदार, बड़े और बेहतर हैं इसलिए आईमैक्स स्क्रीन पर साहो को देखने का एक अद्भुत अनुभव होगा।
साहो के इस आगामी ट्रेलर लॉन्च के लिए फैंस पहले से ही अपने सुपरस्टार प्रभास से मिलने के लिए उत्साहित हैं, जो पांच शहरों के दौरे पर जाएंगे। वह मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और हैदराबाद का रुख करेंगे जहां वह अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे और साहो का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


