- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
शहर विद्यार्थियों ने बनाया स्मार्ट डस्टबीन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान
इन्दौर. आईआईटी खडग़पुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये गए द्वितीय इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरींग युथ कॉनक्लेव में आईपीएस एकेडमी इस्टीट्यूट ऑॅफ इंजीनियरींग एण्ड साइंस के केमिकल इंजीनियरींग विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. यह एआईसीटीई नई दिल्ली द्वारा संचालित होती है. इसमें देश के सभी टेक्नीकल कॉलेजो के विद्यार्थियों को हर वर्ष युथ कॉनक्लेव आयोजित कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं. यह कॉनक्लेव हमेशा एक नई थीम पर आयोजित की जाती है, इस वर्ष युथ कॉनक्लेव की थीम स्वच्छ भारत अभियान थी. इसके अतंर्गत विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
इस कॉनक्लेव में देशभर के अलग-अलग संस्थानों से आई 35 टीमों ने भाग लिया जिसमें आई.पी.एस. एकेडमी के केमिकल इंजीनियरींग विभाग के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इन विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अतंर्गत एक ऐसा स्मार्ट डस्टबीन बनाया है जो सूखा, गीला व मेटलिक कचरा ऑटोमेटिक अलग कर सकता है. यह स्मार्ट डस्टबीन भारत में अपनी तरह का पहला डस्टबीन है जिसमें मोइश्चर पर आधारित कचरों को सेन्सर की सहायता से अलग-अलग किया जाता है.
इससे पहले 23 से 25 मार्च में आयोजित प्रि-कॉनक्लेव प्रतियोगिता जिसमे पूरे देष से 7500 टीमो ने हिस्सा लिया जिसमे इन विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. फाईनल कॉनक्लेव में सिर्फ टॉप 35 चयनित टीमो में आईपीएस एकेडमी के केमिकल इंजीनियरींग विभाग के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की टीम में हर्ष अजमेरा, प्रखर पाण्डे, मोहक माहेश्वरी, पयोधी चान्डक, शुभम जोषी एवं अलिषा मंसूरी शामिल थे. इस अवसर पर आई.पी.एस. एकेडमी के अध्यक्ष आर्किटेक्ट अचल चौधरी, प्राचार्य डॉ. अर्चना कीर्ति चौधरी एवं केमिकल इंजीनियरींग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेष कुमार कौषल द्वारा सभी पुरस्कृत छात्रों को बधाई दी.


