- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिलहाल हम जिस अराजकता के साथ चल रहे हैं वह सुशांत को शांति से नहीं रहने दे रहा है इसलिए इसका बंद होना बहुत महत्वपूर्ण है: हितेन तेजवानी
स्टार भारत अपने दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ कंटेंट प्रदान करने के लिए तत्पर है, चाहे वह अपने नवीनतम नॉन-फिक्शन पेशकश ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ की बात हो या अपने दो नए शोज़ ‘अकबर का बल बीरबल’ और ‘एक्सक्यूज़ मी मैडम’ हों।
यह चैनल अब ड्रामे से भरपूर एक नई पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नाम है ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुँवारे फ्रॉम गंगा किनारे’। चार भाइयों की इस कहानी में हितेन तेजवानी सबसे बड़े भाई बने हैं जो शिव गुप्ता की भूमिका निभाते नज़र आएँगे और कैसे यह चरों भाई अपने कुंवारेपन पर विश्वास करते हैं और मानते हैं कि वेआत्मनिर्भर हैं।
यह शो एक मनोरंजन का पैकेज है जो लोगों को कंजूस और किफायती होने के बीच का अंतर को समझाएगा। अब वे शादी क्यों नहीं करते हैं और इसके पीछे की कहानी क्या है यह एक पेचीदा हिस्सा है जो दर्शकों को देखना होगा । इस शो के माध्यम से दर्शकों को हंसी के साथ-साथ एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा जो इन चारों भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है।
जब शो के बारे में हितेन से बात की गई, तो उन्होंने बताया, “वर्तमान परिदृश्य में शूटिंग करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हमें मास्क, ग्लव्स पहनना होता है, खुदको नियमित रूप से सेनिटाइज़ करना होता है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होता है। हम अपने सेट पर उतनी ही ताकत के साथ काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम कम से कम लोगों के साथ शूट करते हैं, घर लौटने पर मैं अपने परिवार से नहीं मिलता हूं।
मैं सबसे पहले अपने ग्लव्स उतारता हूं और प्रवेश द्वार पर खुदको सेनिटाइज़ करता हूं और फिर सीधे नहाने के लिए बाथरूम की ओर जाता हूं जिसके बाअद ही मैं अपने बच्चों से मिलता हूं। मैं उन्हें गले नहीं लगाता, लेकिन हम एक ही कमरे में होते हैं, बात करते हैं, खेलते हैं और फिर भी दूरी बनाए रखते हैं। ”
हितेन जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए अपने ‘पवित्रा रिश्ता’ शो के दिनों को याद करते हुए बताया,“ हम सुशांत सिंह राजपूत के केस का क्लोजर चाहते हैं। ज़िन्दगी आगे बढ़ जाती है और हम जिस चीज़ के साथ रह जाते हैं वह उन लोगों की यादें। लेकिन फिलहाल हम जिस अराजकता के साथ चल रहे हैं वह उसे (सुशांत) शांति से नहीं रहने दे रहा है। इसलिए इसे बंद करना बहुत महत्वपूर्ण है।”
हितेन पिछले ‘कसौटी जिंदगी की’ शो का एक हिस्सा थे, उन्होंने नए सीज़न के अचानक समाप्त होने के बारे में बात करते हुए कहा, “शो को अचानक समाप्त करना एक आसान कॉल नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि आज या किसी और दिन शो को समाप्त होना था। अभिनेताओं, तकनीशियन और कई अन्य लोग जो इस शो का हिस्सा थे उनके लिए इसका बंद होना जरूर एक नुकसान है। लेकिन हर किसी को फायदा और नुकसान देखते हुए निर्णय का पालन करना होगा। “
उन्होंने वर्तमान मनोरंजन इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “चीजें बेहतरी के लिए बदल रही हैं। मैं कई ऐसे शो देख रहा हूं जो कुछ अलग और सार्थक करने की कोशिश कर रहे हैं। दर्शक चतुर हो गए हैं और अब आप उन्हें कुछ भी नहीं परोस सकते हैं। आज, कॉन्टेंट ही किंग है और मैं यह देखकर खुश हूं कि टीवी अब प्रयोग कर रहा है। ”


