- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कर्जमाफी के नाम पर झूठ फैला रही कांग्रेस: शंकर लालवानी
देपालपुर में ग्रामीणों के बीच पहुँचे शंकर लालवानी
इन्दौर. भाजपा लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने आज देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, पूर्व विधायक मनोज पटेल, जीतू जिराती, जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता जाजू की उपस्थिति में किया।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी गरीबी हटाओ जैसी सिद्ध हो रही हैं, 1971 में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी हटी क्या? उसी प्रकार कांग्रेस कह रही कि किसानों की कर्ज माफी कर दी है, कागज के टुकड़े ले जाकर किसानों के सच्चे हमदर्द किसान पुत्र शिवराजसिंह को दिखा रहे है, लेकिन बैंक से किसानों को नोटिस मिल रहे है।
अब कांग्रेस नया शिगूफा छोड़ रही है, कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के भाई और जेतपुरा गाँव के किसानों का भी कर्जा माफ किया है, लेकिन झूठ और झूठ का प्रचार करने वाली कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर झूठ फैला रही है।
कांग्रेस ने हमेशा गरीबो और किसानो के साथ अन्याय किया है, इसलिए अब झूठ बोलने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने का वक़्त आ गया है। मोदीजी खेती किसानी को लाभ का धंधा और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते है, इसलिए उन्होंने किसान सम्मान निधि देने का काम किया।
पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल ने कहा कि एक समय था जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी ओर दिग्विजयसिंह मुख्यमंत्री थे, वे कहते थे कि चुनाव मैनेजमेंट से जीते जाते है, उनके इसी मैनेजमेंट के कारण प्रदेश अंधकार में डूबा था, सड़को की हालत खस्ता थी, पीने का पानी उपलब्ध नही था, लेकिन लोकनायक शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ।
किसानों को 24 घंटे बिजली, शून्य प्रतिशत पर ऋण मिल रहा था, उचित समर्थन मूल्य की बात हो या भावान्तर योजना हो, किसान हितैषी सरकार थी, लेकिन जब से कमलनाथ सरकार बनी है, तब से किसानों भाइयों को शिवराज मामा की याद आने लगी है।
किसानों के साथ कर्जमाफी का वादा कर सरकार बनाने वाली सरकार ने तीन महीने में ही किसानों के विश्वास को तोड़ने का काम किया है, न बिजली मिल रही, न कर्ज माफ हुआ प्रदेश के के लाखों किसानों के साथ कमलनाथ सरकार ने छलावा किया है।
देपालपुर विधानसभा में जनसंपर्क ग्राम हिंगोनिया से प्रारंभ हुआ, इसके पश्चात हिंगोनिया बोरसी, औरंगपूरा, धरावरा, धन्नड़, माचल, छोटा बेटमा, रणमण बिल्लौद, काली बिल्लौद, कालोनी एरिया बेटमा, मेठवाड़ा, बेटमा, रावद, रंगवासा, हरनासा, गिरोडा, तकीपुरा एवं देपालपुर में समापन हुआ। जनसंपर्क में सरदार सिंह, राम निवास दाऊ,मूलचंद शर्मा, महावीर दरबार, गुरमीत सिंह चौहान, निलेश उपाध्याय, अरुण जाखेटीया, महेश गांधी, भगवती जादव,दिनेश गर्ग, धर्म सिंह चौहान, कैलाश भागड़िया, सुनैना बियाणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


