- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इस बार मोदीजी के काम पर हो रहा है चुनाव: वी.सतीश
इंदौर. आज समारोह परिसर खंडवा रोड पर प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लोकसभा चुनाव और मोदीजी के इंदौर आगमन के संदर्भ में संपन्न हुई। 12 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में दशहरा मैदान पर विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे, आमसभा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है।
बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी. सतीश ने कहा कि ये ऐसा चुनाव है जिसका फैसला जनता चुनाव से पहले ही घोषित कर चुकी है। जिस तरह मोदीजी को जनता का समर्थन मिल रहा है, यह इस बात से साबित होता है। लोकसभा का पिछला चुनाव मोदीजी के नाम पर लड़ा गया था और इस बार मोदीजी के काम पर, विकास पर यह चुनाव लड़ा जा रहा है। साधारण से साधारण व्यक्ति ने भी वर्तमान में मोदीजी से संबंध जोड़ लिया है, उनकी छोटी-छोटी बाते भी असरकारक और आमजन को प्रेरित करती है।
आपने मोदीजी की सभा के लिये प्रत्येक घर में निमंत्रण भेजने का उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इन निमंत्रण कार्ड को सभी तक पहुंचाये। आपने कहा कि इंदौर में मतदान होने में 8 दिन शेष है। अब हमारा एक भी कार्यकर्ता शेष नहीं बचे जिसके पास कोई जवाबदारी या कार्य ना हो।
काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है काम-काम होता है, और सभी का एक ही मकसद भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाकर मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के समर्थकों को भी काम के लिये प्रेरित करना है। प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिये प्रेरित करना है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कराने की चिंता सभी को करना है।
लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि मोदीजी की सभा को ऐतिहासिक बनाना है यह सभा ऐसी हो जो अभी तक कभी नहीं हुई हो। आपने कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही बूथशः संपर्क करने की योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एक भी बूथ और उससे जुड़े परिवार संपर्क से छूटना नहीं चाहिए, साथ ही आम सभा में संख्या बढ़ाने के लिये हर स्तर की तैयारी हमें करना है। संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि आमसभा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि मोदीजी को प्रत्येक व्यक्ति सुनना चाहता है उन्हें सिर्फ घर से निकालने का कार्य निमंत्रण पत्र देकर हमें करना है।
बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी. सतीश, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, लोकसभा प्रदेश प्रभारी श्री स्वतंत्रदेवसिंह, लोकसभा प्रभारी श्री अरविन्द कवठेकर, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, बडौदा सांसद रंजना बेन, जोधपुर सांसद नारायणलाल पंचारिया, सर्वश्री गोपीकृष्ण नेमा, अशोक सोमानी, मालिनी गौड़, गोपालसिंह चौधरी, सुदर्शन गुप्ता, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, मनस्वी पाटीदार सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


