- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
क्षेत्र की नल, सड़क एवं बिजली की ज्वलंत समस्याओं का समाधान विधायक के साथ सांसद के रूप में हम करेगें: संघवी
इन्दौर. लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण है यहां हमारा विधायक है और सांसद भी आपका होगा तो आपका का काम भी ज्यादा होगा । मैं लोगों के घरों के तोड़फोड़ के पक्ष में नहंीं हॅूं जिनका नुकसान हुआ है, उसका उचित मुआवजा दिलवाएंगे।
श्री संधवी ने विधानसभा क्षेत्र एक के राज नगर के चैराहे पर एक सभा को सम्बेाधित करते हुए जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हमने किसानों के कर्जे माफ किए है, अब चुनाव बाद जनता के काम प्रमुखता से किए जाएंगे।
प्रदेश की 15 वर्ष के शासन में इस विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समस्या का समाधान नहीं किया गया, संजय शुक्ला के विधायक बनने के बाद उन्होंने 38 बोरिंग करावाये। पूरी विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा पाईप लाईन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
श्री संघवी ने कहा कि मेरे सांसद चुने जाने के बाद निर्धन कन्याओं को शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधाए भी मुहैया कराई जाएगी। आपने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि आपके क्षेत्र में पेयजल की पाई लाईन का काम, नयी स्ट्र्ीट लाईट, लगाई जाएगी और कांग्रेस के राष्ट्र्ीय अध्यक्ष श्री राहूल गांधी की घोषणा अनुसार न्युनतम आय योजना के तहत 6 हजार रूपये मिलेंगे।
इसमें किस प्रकार का भेदभाव नहीं होगा यह सभी वर्ग के लिए है। पेंशन राशी में भी वृद्धि कर दी गई है। श्री संघवी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने 164 अवैध कालोनियों को वैध किया है।
इस अवसर पर विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी ने कन्यादान राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रूपये की गई है, इसके साथ ही मेरे द्वारा गरीब एवं निर्धन परिवार की कन्याओं के लिए 11 हजार रूपये की सामग्री प्रदान की जा रही है।
धार रोड़ पर जनसम्पर्क के कदम आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला धार रोड़ पहुंचा तो वहां युवा कांग्रेस नेता योगेन्द्र मोर्य और राहूल शिन्दे मित्र मंडल द्वारा मंच से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
क्षेत्र के वासूदेव चावला, दिलीप चावला, दिलीप त्रिवेदी, प्रमोद जोशी, श्रीमती गायत्री बैरागी, तपन शुक्ला, विश्वास पांडे, ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जनसम्पर्क का काफिला दामोदर नगर, रामानंद नगर, राज नगर, जय भवानी नगर में लोगों से भेंट कर मतदान की अपील की।
राज नगर में आयोजित सभा को प्रमुख रूप से क्षेत्र के विधायक श्री संजय शुक्ला, गोलू अग्निहोत्री, एडव्होकेट प्रमोद द्विवेदी, रफीक खान, शैलेन्द्र चैहान, सुनील परिहार,सर्वेश तिवारी, माखन चैधरी, पार्षद मुबारिक मंसूरी, मनजीतसिंह टुटेजा, लक्की अवस्थी, टंटु शर्मा, प्रकाश तोमर, पवन जैन, अनिल शुक्ला, जीतू शर्मा, सुनील गोधा, महेश शर्मा, अमित चैरसिया आदि ने साफा बांध कर संघवी का स्वागत किया। संचालन ठाकुर जितेन्द्रसिंह ने एवं आभार मुकेश यादव ने माना।


