- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
कांग्रेस सेवादल के संवाद कार्यक्रम की शरुआत
इंदौर. आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस समर्थित जनमानस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के मकसद से इंदौर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम के तहत बैठकों का दौर शुरू किया जा रहा है.
इसी कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र 5 की बैठक आयोजित की गई. इसमें वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया. उक्त जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सच सलूजा ने बताया कि उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी प्रत्यशी बनाएगी उसे सब एकजुट होकर विजय बनाएंगे.
बैठक मे पूर्व पार्षद खूबचंद वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बागड़ी,नंदकिशोर कौशल, लेखराज बौरासी, उमेश वर्मा, रंजीत मसीह, बाल सेवादल अध्यक्ष अमन सोनकर, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष अमरदीप सिलावट आदि मौजूद थे। बैठक के अंत मे राष्ट्र संत तरुण सागर जी को श्रद्धांजलि दी गयी।


