- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
गाली देने के विवाद में कर दी हत्या, अंधे कत्ल का पर्दाफाश
इन्दौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नशा करने के दौरान कहासुनी हो गई थी. मृतक ने आरोयिों को गाली दी तो उन्होंने हत्या कर दी.
पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्र में 29 जून को भूरू पिता रामू चौहान (24) निवासी कर्मा नगर की लाश मिली थी. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी. आरोपियों को पकडऩे के लिए थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस टीम का गठित की गई थी.
पुलिस का जांच के दौरान पता चला कि एक आरोपी घटना वक्त चिल्लाया था कि भाग चीना भाग. चीना की तलाश और लाल पट्टे वाली मोटरसाईकिल का पता करने पर जानकारी मिली कि चीना उपनाम का व्यक्ति थाना बाणगंगा क्षेत्र का बदमाश है. भागे आरोपियों की मोटरसाईकिल लाल पट्टे वाली जिसका नंबर एमपी 09/एमजेड 2386 पेशन प्रो थी.
इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की घटना करने वाले आरोपीगण सांई मंदिर के सामनें सावेर रोड़ ग्राम बारोली पर उक्त मोटरसाईकिल से रूके है. पुलिस टी ने ग्राम बारोली पहुंचकर मोटरसाईकिल नंबर के आधार पर तलाश की तो मोटरसाईकिल गांव में दिखी. उसके पास तीन व्यक्ति खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. वो पुलिस को देखकर भागने लगे. उन्हें फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस टीम ने पुछताछ करनें पर अपना नाम सचिन उर्फ चीना उर्फ समीर ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर (22) निवासी नंदबाग कालोनी, तपन उर्फ तरूण पिता सुरेश बराठे (20) निवासी नंदबाग कालोनी और अमन उर्फ अम्मूझां पिता दयारामझा (20) निवासी सांई सुमन नगर का होना बताया.
हमें दी थी गालियां
आरोपियों से घटना के संबंध में बताया कि क्षेत्रिय पुलिस का दबाब होने के कारण इधर-उधर जाकर नशा कर रहे थे. घटना वाले दिन रात में नशे की हालत में मोटरसाईकिल पर स्कीम न 155 खेत तरफ हम लोग आ रहे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमें मां बहन की गालियां दी थी, जिस पर से हमारा उससे विवाद हो गया था. इसी बात पर से उससे एवं उसके साथी से मारपीट की, और अमन उर्फ अम्मू ने चाकू से भुरा की जांघ पर तीन चार वारकर चोटे पहुंचाई थी जिससे उसकी मौत हो गयी.
आरोपियों का है अपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाईकिल को जप्त किया गया है. गिरफ्तारसुदा आरोपियों का पूर्व मे भी अपराधिक रिकार्ड है। सचिन उर्फ चीना के विरूद्ध पुलिस थाना बाणगंगा व एरोड्रम पर मारपीट, लुट, हत्या जैसे कुल 10 अपराध व उसके साथी अमन के विरूद्ध पुलिस थाना बाणगंगा व एरोड्रम पर मारपीट, लुट, हत्या जैसे कुल 16 अपराध पंजीबद्ध है।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से प्रकरण में अन्य साक्ष्य एकत्र करने हेतु आरोपियों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाड प्राप्त किया जा रहा है।


