- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
इंडियन आइडल में प्रतियोगी पवनदीप की प्रेरणादायक वापसी ने जजों और दर्शकों को भावुक कर दिया
मुंबई: इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में मंच सुर और भावनाओं से भर जाएगा जब एक पूर्व प्रतिभागी दमदार वापसी करेगा। कंटेस्टेंट अंशिका और पूर्व प्रतिभागी पवनदीप ने खामोशियाँ गाकर मंच पर जादू बिखेर दिया, जिससे हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।
दोनों की तारीफ़ करते हुए विशाल ददलानी ने कहा, “अंशिका, मुझे लगता है कि बहुत अरसे बाद पवन के टक्कर का कोई उनके साथ गा रहा है।” उन्होंने आगे पवन के पिछले साल हुए हादसे के बारे में भी पूछा।
पवन ने साझा किया, “सर, हमारा एक शो था अहमदाबाद में। उस समय मैं उत्तराखंड में अपने गाँव में था। हम लोग बहुत अच्छे से आ रहे थे, सब ठीक चल रहा था। फिर मैं आराम से सो गया। जब मेरी नींद खुली तो देखा कि हम एक ट्रक में घुस गए थे। मेरा बायाँ हाथ और ऊपर का शरीर ठीक था, लेकिन बाकी सब टूट चुका था सर। फिर मुझे अस्पताल पहुँचाया गया। थो अस्पताल पोहचे, एक सर्जरी 11 घंटे की थी उसमें तो सब घबरा गए और मेरे हाथ और कमर से जाँघ तक रॉड डाली गई।
उन्होंने कहा कि लेते लेते सोचते रहते थे कि कब दिन निकलेंगे पर ये भी निकल गया और आज यहां पे खुद से चल के आया हूं और उन्होंने कहा कि एक बात बता हूं उस दिन का शो फिर सलमान ने किया है। हॉस्पिटल में था।”
सलमान और पवन ने गले मिलकर मंच पर एक भावुक पल बना दिया। विशाल ने आगे कहा, “ये कितनी खूबसूरत जगह है, ये कितना खूबसूरत मंच है। मैं बहुत खुश और गर्व महसूस करता हूँ इसका हिस्सा बनकर। धन्यवाद, याद दिलाने के लिए कि यहाँ पे जो दोस्त बनते हैं ज़िंदगी के लिए बनते हैं सिर्फ इंडियन आइडल के लिए नहीं बनते हैं।”
यह एपिसोड दिल छू लेने वाले परफ़ॉर्मेंस, भावुक पलों और जज़्बे, दोस्ती व संगीत की अटूट ताक़त का जश्न मनाने का वादा करता है।
इंडियन आइडल का यह रोमांचक एपिसोड मिस न करें, हर शनिवार और रविवार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा और सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।।


