- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
प्रकृति का सतत व अति दोहन ठीक नहीं
इंदौर. सांवेर रोड स्थित मौनी बाबा के आश्रम में प्रियसखी महिला संघ व भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक सिडबी की ओर से महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पांच कालोनियों की महिलाएं,युवतियां व छात्राएं शामिल हुई.
महिला संघ की सीईओ आरती कुशवाह ने कहा कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है, हम प्रकृति को पानी बचाकर,पौधे लगाकर अपनी ओर से कुछ लौटा सकते है. प्रकृति का सतत व अति दोहन ठीक नहीं है. इस अवसर पर पार्षद सुनीता मिश्रा, सिडबी के विनय अहिरवार, वस्त्र निर्यात संगठन की प्रीति सारवा, बैंक मैनेजर रघुवंशी, बीमा निगम के संजय शर्मा, अशोक जैन, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रश्मि गेहलोत आदि ने पर्यावरण सुरक्षा, सेहत ठीक रखने,बचत कैसे करने,महिलाओं की आत्म निर्भरता से संबंधित सारगॢभत विचार रखे.
पर्यावरण की सुरक्षा के लिये नीम,पीपल, अशोक आदि के पौधे लगाये गये. सभी ने पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया. संचालन भारती कुशवाह ने किया. दीप्ति मौर्य ने आभार माना.


