- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कोरोना रोगी को इंदौर से एयर लिफ्ट कर चेन्नई भेजा गया
इंदौर. निजी अस्पताल में उपचाररत एक कोरोना संक्रमित को आज एयर लिफ्ट’ कर चेन्नई पहुंचाया गया.
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि 61 वर्षीय रोगी यहां दस दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे. उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ ही हाइपर टेंशन, ब्लड शुगर जैसी अन्य बीमारी भी थी.
उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉ जडिय़ा के अनुसार उनके इलाज का खर्च और एयर लिफ्ट किये जाने का खर्च रोगी के परिवार ने ही उठाया है. रोगी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
उधर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विशेष विमान से उन्हें आज यहां से रवाना किया गया है।


