- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 13 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना विस्फोट जारी है. पॉजीटिव मरीजों की संख्या के साथ मौत के मामले में भी बढ़ रहे हैं. 258 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 13 हजार पार हो गया और कुल संख्या 13250 हो गई. पांच मौत के साथ मरने वालों की संख्या 398 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3018 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2731 निगेटिव और 258 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 24 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 5 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 13250 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 216440 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 13250 पॉजीटिव निकले. इनमें से 398 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 334 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 9269 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3584 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 27 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6137 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


