- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
क्रेडिटएक्सेस सूक्ष्म वित्त के ज़रिए मध्य प्रदेश में पैदा कर रही है रोज़गार के अवसर
इंदौर, 16 अगस्त, 2026: क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड जैसी संस्थाएं – ‘ग्रामीण कूटा’ के नाम से काम करने वाली भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ पंजीकृत एनबीएफसी-एमएफआई – सीमित आय वाले परिवारों के लिए सुविधाजनक तरीके से ऋण की व्यवस्था कर उनकी आमदनी और आर्थिक स्थिरता में उल्लेखनीय योगदान कर रही हैं।
मध्य प्रदेश की 39 वर्षीय पिंकी कौर की कहानी दिखाती है कि ऋण मिलने से कितना बड़ा बदलाव आ सकता है। पति की मृत्यु के बाद, उन्होंने बैग सिलने का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने अपनी सिलाई की कला के ज़रिये अच्छी आमदनी और अपने बेटे का भविष्य संवारने का फैसला किया। क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण की मदद से, पिंकी ने सिलाई मशीन खरीदने और बैग बनाने का अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए ₹70,000 का ऋण लिया। उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए ₹25,000 का शिक्षा ऋण भी लिया।
आज, पिंकी बड़े पैमाने पर बैग बनाती हैं और अमेज़न और फ्लिपकर्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनकी बिक्री करती हैं। वह अपने घर से चलने वाले बैग के व्यवसाय को देश भर में फैलाना चाहती हैं। समय पर मिली आर्थिक मदद से वह आवश्यक उपकरण और सामान खरीद पाईं, जिससे उनके काम को स्थिरता मिली और वह आगे बढ़ पाईं। उनके व्यवसाय से स्थानीय स्तर पर रोज़गार भी पैदा हुआ है, जिसमें रोज़ाना 2-3 कामगार काम करते हैं।
पिंकी कौर ने इस ऋण का आभार जताते हुए कहा, “जिस दिन मुझे ग्रामीण कूटा से आर्थिक मदद मिली, मुझे लगा जैसे मेरे लिए कोई दरवाज़ा खुल गया हो। मुझे अपनी कला को किसी सार्थक चीज़ में बदलने का ज़रिया मिल गया। आज मुझे अपने परिवार को सहारा देने और अपने गांव की अन्य महिलाओं को अपना नया जीवन शुरू करने में मदद करने पर गर्व महसूस होता है।”
पिंकी, आज न सिर्फ अपना छोटा व्यवसाय चला रही हैं, बल्कि अपनी कला को स्थानीय समुदाय की अन्य महिलाओं के साथ भी साझा कर रही हैं। वह स्थानीय बाज़ार में सिलाई की दुकान खोलने की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना रहा है कि वह इस इलाके में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोज़गार का केंद्र बनाएं। पिंकी कौर के जीवन जैसी कहानियों से ज़ाहिर होता है कि ऋण की सुविधा सुलभ होने से व्यक्ति और समुदाय, दोनों स्तरों पर किस तरह बदलाव आ सकता है।
मध्य प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस (सूक्ष्म वित्त) का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है और मार्च 2026 तक यहां का कुल ऋण पोर्टफोलियो ₹19,281 करोड़ था। यह क्षेत्र 41 लाख से ज़्यादा अलग-अलग उधारकर्ताओं को सेवा प्रदान करते हुए, पूरे राज्य के उन समुदायों को लगातार ऋण प्रदान करने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है, जो अब तक ऋण की पहुंच से दूर थे। माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र ज़मीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और समावेशी आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने में भी उल्लेखनीय योगदान कर रहा है।


