- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सास, बहू और सिक्सर्स! नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में क्रिकेटर्स ने बताए लॉकर रूम के मज़ेदार राज
सासू माँ से लेकर जीजा जी तक – टीम इंडिया बनी एक मज़ेदार फैमिली, गंभीर, पंत, युज़ी और अभिषेक मजेदार किस्सों और हंसी के साथ नजर आएंगे 5 जुलाई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।
मुंबई, 5 जुलाई 2025: पिच तैयार है और मजेदार जोक्स भी शुरू हो चुके हैं! इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीज़न 3 का एपिसोड क्रिकेट, मस्ती और कॉमेडी से भरा हुआ है। जिसमें गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युज़वेंद्र चहल नजर आएंगे — चार खिलाड़ी, एक सोफ़ा और बिना किसी झिझक के दिल खोलकर बातें।
एपिसोड की शुरुआत होती है ऋषभ पंत से, जिसमें वह बताते हैं कि टफ मैच के दौरान लॉकर रूम का माहौल कैसा होता है, कहते हैं, “लॉकर रूम का माहौल मैच पर डिपेंड करता है, अगर मैच ऊपर-नीचे हो रहा हो तो थोड़ी टेंशन होती है।” इस पर गंभीर, जो मज़ाक करने का मौका कभी नहीं छोड़ते, कपिल की ओर देखकर कहते हैं, “ये तो वही बात हो गई, अगर शो अच्छा न चल रहा हो तो क्या हालत होती है। जो हालत आपकी होती है, वही मेरी होती है! अगर टीम अच्छा नहीं खेले तो सबसे पहले कोच बाहर निकाला जाता है, और अगर शो अच्छा नहीं चला तो सबसे पहले आप बाहर जाओगे!”
कपिल के अंदाज़ में एपिसोड का माहौल और भी मजेदार हो जाता है जब शुरू होता है मज़ेदार रैपिड फायर राउंड, जहां टीम इंडिया को एक बड़ी ज्वाइन फैमिली के रूप में दिखाया जाता है। जब पूछा गया कि टीम की ‘जेठानी’ यानी हर किसी पर हुक्म चलाने वाला कौन है, तो पंत ने तुरंत कहा, “रोहित भैया” (रोहित शर्मा)। वहीं ‘देवरानी’ यानी सबसे ज्यादा गॉसिप करने वाला कौन है, इस पर पंत ने पहले सबका नाम लिया, लेकिन बाद में बोले, “सूर्या भैया” (सूर्यकुमार यादव)। जब सिद्धू ने मज़ाक में कहा कि लॉकर रूम के राज खोलने का खतरा है, इतने राज़ बता रहे हो, तो कहीं कोई परेशानी न हो जाए, तो पंत ने हँसते हुए कहा, “कोच तो सामने बैठे हैं!”
अर्चना पूरन सिंह भी इस मज़ेदार बातचीत में शामिल होती हैं और कहती हैं कि हार्दिक पांड्या टीम के ‘दामाद’ टाइप हो सकते- मतलब थोड़े ज़्यादा डिमांडिंग। कुलदीप यादव को उनके मूडी स्वभाव की वजह से ‘फूफा जी’ कहा गया। ‘जीजा जी’ यानी टीम का ऑफिशियल शिकायत करने वाला – सभी की राय से मोहम्मद शमी को बनाया गया। इस पर गंभीर ने मजाक में कहा, “जीजा दो साल से घर नहीं आया।” और टीम की ‘सास’ कौन है जो हमेशा थोड़ा नाखुश रहता हैं? इस पर पंत हँसते हुए बोले, “यह बुमराह है – ये तभी थोड़े खुश होते हैं जब वह कुछ विकेट ले लेता है।”
फैमिली ड्रामा के बाद बात आती है क्रिकेट पर। कपिल ने एक मजेदार सवाल पूछा कि, सेंचुरी मारने और जीरो पर आउट होने के बाद बॉडी लैंग्वेज में क्या फर्क होता है? पंत ने हँसते हुए जवाब दिया, “जो जीरो बनाके लौटता है वो सोचता है कि दूसरे ड्रेसिंग रूम चला जाऊं, और जो सौ बनाता है वो पूरा कॉन्फिडेंस में आ जाता है।” इस पर गंभीर ने तुरंत कहा, “जो सौ बनाता है, वो सोचता है सीधा होटल चला जाऊं, ताकि फील्डिंग न करनी पड़े।”
और जब बात कैच छूटने की आई, तो युज़ी (चहल) ने टीम का हाल मजेदार अंदाज़ में बताया, “कैच किसी से भी छूट सकता है, आसान वाला भी छूट सकता है… लेकिन जब सिक्सर लगता है, तो कैमरा हमेशा आप पर ही होता है!” एक से बढ़कर एक जोक्स और अंदर की बातों तक, ये एपिसोड क्रिकेट फैन्स के लिए एकदम मसालेदार है, जो आपने कभी नहीं सुना होगा, वही सब देखने मिलेगा।


