- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डालमिया सीमेंट ने अपना नया ब्रांड, ‘डालमिया सुप्रीम सीमेंट’ लॉन्च किया
• डालमिया अपनी नई पेशकश को भारत के पूर्वी बाजारों- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में सुदृढ़ कर रहा है
• यह प्रीमियम ब्रांड घर के निर्माण के लिए तिहरा लाभ- बेहतर मजबूती, तेज सेटिंग और बेहतर कार्य क्षमता प्रदान करता है
नई दिल्ली, 4 मई, 2023: प्रमुख भारतीय सीमेंट कंपनी, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) ने अपने नए ब्रांड, डालमिया सुप्रीम सीमेंट को लॉन्च करने की घोषणा की है। विशेष तौर पर पूर्वी राज्यों के लिए लॉन्च किए गए इस नए ब्रांड के तहत 1 मई, 2023 से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के बाजारों में खुदरा उपभोक्ताओं के लिए प्रोडक्ट की उपलब्धता हो सकेगी। यह प्रीमियम ब्रांड, उच्च गुणवत्ता वाले पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (पीपीसी) प्रोडक्ट का प्रकार है, जो न सिर्फ बेहतर मजबूती, तेज सेटिंग और बेहतर कार्य क्षमता के तिहरे लाभ प्रदान करता है, बल्कि मजबूत और टिकाऊ घरों के निर्माण के लिए इसे एक सटीक विकल्प भी बनाता है। ब्रांड के प्रोडक्ट की बिक्री पूर्वी क्षेत्र में सभी मौजूदा खुदरा माध्यमों से की जाएगी।
ब्रांड के लॉन्च पर श्री राजीव प्रसाद, सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड सेल्स, लॉजिस्टिक्स, टेक्निकल सर्विसेस और मार्केटिंग, डीसीबीएल, ने कहा, “हम पूर्वी क्षेत्र में डालमिया सुप्रीम सीमेंट की पेशकश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह नई पेशकश कंपनी के ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसके माध्यम से हम मजबूत, तेज और बेहतर निर्माण के लिए एक विशेष प्रोडक्ट की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डालमिया सुप्रीम सीमेंट की बेहतर मजबूती और स्थायित्व इसे होम कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए आदर्श बनाते हैं। डालमिया सीमेंट का यह नया ब्रांड, हमारे स्थापित ब्रांड्स, जैसे- डालमिया डीएसपी सीमेंट, कोणार्क सीमेंट और डालमिया इंफ्रा प्रो के मौजूदा पोर्टफोलियो में शामिल है।”
डालमिया सुप्रीम सीमेंट अपनी श्रेणी का विशेष और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट है। इसे हर तरह के निर्माण अनुप्रयोगों के लिए बेहतर कार्य क्षमता और उच्च घनत्व के साथ तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त, यह रासायनिक हमलों के खिलाफ बेहतर प्रतिरोध प्रदान करता है। बेहतर मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसे फाइन पोज़ोलानिक मटेरियल से बनाया गया है, जो कि निर्माण लागत को प्रत्यक्ष और सकारात्मक रूप से किफायती बनाते हुए तेजी से सेटिंग करने में सक्षम बनाता है। एलपीपी की बेहतर पैकेजिंग इसे लम्बे समय तक टिकाऊ बनाना सुनिश्चित करती है। डालमिया सीमेंट पोर्टफोलियो के अनुरूप, इस नए प्रोडक्ट को भी गहन अनुसंधान और विकास के माध्यम से और आजीवन गुणवत्ता प्रदान करने के लिए आठ दशकों से अधिक की विशेषज्ञता के साथ तैयार किया गया है।
अपनी बेहतर मजबूती और स्थायित्व के साथ, डालमिया सुप्रीम होम कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए आदर्श है और हमारे मौजूदा डालमिया डीएसपी सीमेंट का पूरक होने का वादा करता है, जो कि ढलाई विशेषज्ञ है। डालमिया सीमेंट (भारत) उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट की आपूर्ति करने के साथ ही ऑनसाइट सुपरविज़न, इंजीनियरिंग सर्विसेस आदि के संदर्भ में बिक्री के बाद की सेवा देते हुए अपने ग्राहकों को बेहतर तकनीकी सेवाएँ भी प्रदान करता है।
डालमिया का दृष्टिकोण पैन इंडिया सीमेंट कंपनी के रूप में खुद को स्थापित करने के साथ ही पूर्वी भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति को जारी रखना है। पूर्वी क्षेत्र के सभी चार प्रमुख राज्यों में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स संचालित हो रहे हैं। पूर्व के अलावा, डालमिया सीमेंट (भारत) 41.1 मिलियन टन की स्थापित क्षमता के साथ देश में चौथी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी के रूप में दक्षिण, उत्तर पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र में भी परिचालन करती है।


