- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
रवींद्र जडेजा के बाद उर्वशी रौतेला बनी इस क्रिकेटर की क्रश, पंजाब किंग्स के स्टार हैं ये खिलाड़ी, जानिए कौन
उर्वशी रौतेला (Urvahsia Rautela) इन दिनों हर ओर छाई हैं. उनका नाम बॉलीवुड से लेकर साउथ और क्रिकेटर गॉसिप के बीच भी खूब सुनने में आ रहे हैं. वे भारतीय सिनेमा की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार हैं, जो हमेशा अपनी खूबसूरती और अभिनय कौशल से लोगों को इंप्रेस करती हैं. अभिनेत्री फिलहाल क्रिकेटर जितेश शर्मा और हरप्रीत भाटिया (Harpreet Bhatia) की अभिनेत्री के बारे में किए गए कमेंट्स से सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है. जानिए एक्ट्रेस के बारे में क्रिकेटरों का क्या कहना है.
अपने आकर्षक लुक और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्वशी के दुनिया भर में बहुत बड़े प्रशंसक हैं. उर्वशी के बारे में जितेश शर्मा की हालिया टिप्पणी ने उन्हें एक बार फिर क्रिकेट सुर्खियों में ला दिया है. अभिनेत्री अब रवींद्र जडेजा के बाद अपने प्रशंसकों की सूची में एक और खिलाड़ी का नाम जोड़ सकती हैं.पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर, जितेश शर्मा, अथर्व तायदे और हरप्रीत भाटिया एक स्पष्ट साक्षात्कार में एक-दूसरे को कितने अच्छे से जानते है, इसके अंदाजा हाल की बातचीत में लगाया जा सकता है. हाल ही एक सेगमेंट में इन खिलाड़ियों को एक दूसरे की पसंद और पसंद के बारे में सवालों के जवाब देने थे. लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वो थी जब हरप्रीत भाटिया का पूछना कि ‘मेरा सेलेब्रिटी क्रश कौन है?’ तब जितेश शर्मा ने तुरंत उत्तर दिया, ‘उर्वशी?’
तभी से क्रिकेटर और एक्ट्रेस दोनों के फैन्स इस इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. यह आश्चर्य की बात नहीं है कि हरप्रीत भाटिया को उर्वशी खूबसूरत लगती हैं और वे उन्हें अपना क्रश मानते हैं. आखिरकार, वे अपने शानदार लुक के लिए जानी जाती हैं और इंडस्ट्री में कई लोगों द्वारा उनकी सुंदरता की प्रशंसा की गई है. ऐसे में अगर हरप्रीत की पसंदीदा सेलिब्रिटी क्रश होने उर्वशी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है.
वर्क फ्रंट को लेकर बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार मेगास्टार चिरंजीवी के साथ वाल्टेयर वेरैया के बॉस पार्टी सॉन्ग में देखा गया था, जो सबसे बड़ा पार्टी एंथम बन गया था. फिलहाल अभिनेत्री अखिल अक्किनेनी के साथ अपनी फिल्म एजेंट के सबसे हिट गाने में परफोर्म करने को लेकर सराही जा रही हैं. वे अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए चौबीसों घंटे कड़ी मेहनत कर रही हैं और जल्द ही वे हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उर्वशी को 365 डेज स्टार, मिशेल मोरोन के साथ देखा जाएगा. उर्वशी अगली बार साउथ स्टार राम पोथिनेनी के साथ दिखाई देंगी और वे ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा की को-स्टार भी बनेंगी. उर्वशी थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी और साउथ की फिल्म थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में भी काम करती नजर आएंगी. अभिनेत्री के पास दर्जनों प्रोजेक्ट्स की भरमार है और वे कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखेंगी.
Reference link
https://www.instagram.com/reel/CrJMv7GMLAQ/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D


