- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर की भीषण गर्मी में दाऊदी बोहरा समुदाय ने 18 हज़ार लोगों को बांटी ठंडी छाछ
इंदौर : इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में “बीट द हीट” अभियान चलाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान रोज़ कमाने वाले मजदूरों, राहगीरों और तेज़ धूप में बाहर रहने को मजबूर लोगों को 18,000 से ज़्यादा गिलास ठंडी छाछ बांटी गई।
यह अभियान 300 से ज़्यादा वॉलंटियर्स की मदद से शहर की 11 प्रमुख जगहों पर चलाया गया। यहां सड़क किनारे काम करने वाले लोगों, मजदूरों और अन्य ज़रूरतमंदों को गर्मी से तुरंत राहत देने का प्रयास किया गया। अभियान के तहत सिलिकॉन सिटी चौराहा, रीजनल पार्क चौराहा, पलासिया चौराहा, टावर चौराहा, माथुरावाला चौराहा, पलसीकर चौराहा, महू नाका चौराहा, चंदन नगर चौराहा, राजवाड़ा चौक, हाई कोर्ट चौराहा डीपी ज्वेलर्स और राऊ बस स्टैंड जैसी जगहों को शामिल किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक खुज़ैमा पेटीवाला ने कहा “जब शहर में हीटवेव बढ़ जाती है और लोगों के पास बाहर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता, तब कम से कम हम उन्हें थोड़ी राहत तो दे ही सकते हैं, छाछ सिर्फ ठंडक नहीं देती, बल्कि शरीर को पोषण भी देती है। हजारों थके और गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी देखना हमारी मेहनत को सफल बना देता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं इंदौर की सभी दाऊदी बोहरा कमेटियों और वॉलंटियर समूहों का दिल से आभारी हूं, जिनकी एकजुटता और समर्पण की वजह से यह अभियान सफल हो सका।”
“बीट द हीट” अभियान प्रोजेक्ट राइज़ पहल के तहत चलाया गया, जो दाऊदी बोहरा समुदाय की देशभर में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अभियान के तहत भारत के अलग-अलग शहरों और गांवों में अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों को ठंडे पेय पदार्थ बांटे जा चुके हैं। इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में समुदाय के लोगों ने पूरे गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद जारी रखने का संकल्प लिया है।


