- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क ने अपने 10वें वार्षिक इंडिया फोरम का आयोजन किया
मुंबई, 26 अगस्त, 2021 – डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क ने 24 से 26 अगस्त, 2021 के दौरान मुंबई में अपने 10वें वार्षिक फोरम का आयोजन किया। डायमंड ब्रांड द्वारा हाइब्रिड इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें व्यक्तिगत एवं वर्चुअल दोनों तरीकों से लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया, और इसके बाद ब्रांड के भागीदारों, हीरा कारोबारियों, आभूषण निर्माताओं, और संरक्षकों की कुल संख्या 8 lac तक पहुँच गई।
इस साल का फोरम ‘मेक लाइफ ब्रिलियंट’ की थीम पर आधारित है, जो डी बीयर्स के संकल्प और विश्वास को दर्शाती है कि इसके हीरे अपने ग्राहकों, समुदायों और पूरी धरती के जीवन को शानदार बनाने की ताकत रखते हैं। यह बात वर्ष 2030 तक संवहनीयता के लक्ष्य को हासिल करने के इसके साहसिक और महत्वाकांक्षी निर्णय के साथ-साथ हमेशा कायम रहने वाले आभूषणों के निर्माण तथा इसके कभी पुराने नहीं होने वाले डिजाइनों से भी झलकती है।
इस तीन दिवसीय समारोह के दौरान, डी बीयर्स की ओर से कई रोमांचक और बेहद महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिसमें फ़ॉरएवरमार्क™ का नाम बदलकर डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क करने की घोषणा भी शामिल है। ब्रांड के नाम में यह बदलाव, वास्तव में डी बीयर्स ब्रांड में बड़े पैमाने पर होने वाले परिवर्तन का हिस्सा है, जो समाज एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए तथा जिम्मेदारी के साथ की गई सोर्सिंग के फायदों को ग्राहकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है, जिसका फायदा कंपनी द्वारा उन स्थानों और वहां के लोगों को दिया जाता है जहां वह हीरे की खोज करती है। इस तरह फ़ॉरएवरमार्क और प्रतिष्ठित डी बीयर्स ब्रांड, डी बीयर्स ग्रुप के संवहनीयता को स्थायी बनाने के संकल्प तथा डायमंड के क्षेत्र में कंपनी की 130 से अधिक सालों की विशेषज्ञता के बीच घनिष्ठ संबंध का निर्माण होगा।
नाम में बदलाव का फायदा हमारे रिटेल पार्टनर्स को भी मिलेगा, और वे पूरे वैल्यू-चेन में डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क डायमंड्स के समर्थन तथा सकारात्मक प्रभाव के बारे में अधिक बेहतर ढंग से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। नाम में परिवर्तन फ़ॉरएवरमार्क के सभी चैनलों पर लागू होगा, और उपस्थित मेहमानों को डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क ब्रांड के बिल्कुल नए परिवेश का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, ज्वैलरी हाउस ने अपनी नई डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क डायमंड ज्वैलरी वेरिफिकेशन रिपोर्ट जारी की है, जो सिर्फ डायमंड को नहीं बल्कि ग्राहक द्वारा खरीदे गए पूरे प्रोडक्ट को प्रमाणित करेगा।
डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क की सीईओ, नैन्सी लियू ने कहा, “अपने 10वें डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क फोरम में सभी भागीदारों का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। पिछले एक दशक में हमने उपभोक्ताओं के व्यवहार में बदलाव के साथ-साथ हीरा उद्योग जगत की प्रगति एवं विकास को देखा है। ग्राहकों के बीच ऐसे ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ी है, इसकी खरीद उनके मूल्यों के अनुरूप हो और उनमें भरोसे की भावना जगाने में सक्षम हो। फ़ॉरएवरमार्क के डायमंड हमेशा से अपनी खूबसूरती और जिम्मेदारी के साथ की गई सोर्सिंग के उच्चतम मानकों पर खरे उतरते हैं। फ़ॉरएवरमार्क को डी बीयर्स के नाम के साथ और अधिक निकटता से जोड़कर, हम फ़ॉरएवरमार्क के वादे को डी बीयर्स में अंतर्निहित मूल्यों और इसकी विशेषज्ञता से सीधे जोड़ सकते हैं।”
नए डिज़ाइनों वाले आभूषणों के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क ने अपने नवीनतम फाइन ज्वैलरी कलेक्शन, फ़ॉरएवरमार्क अवन्ति को लॉन्च किया। ये आभूषण हर चीज को मुमकिन बनाने की भावना को साकार करते हैं और पहनने वाले को अपने सामर्थ्य का एहसास कराते हैं, और हर गुजरते दिन के साथ यह भावना बरकरार रहती है। इसमें जड़े हुए छत्तीस बेमिसाल नगीने घुमावदार लहरों की तरह प्रतीत होते हैं, जो कुछ नया करने की शुरुआत को दर्शाता है। बेहद साफ-सुथरे एवं गोलाकार डिज़ाइनों में डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क के दुर्लभ डायमंड के साथ 18 कैरेट के येलो, व्हाइट और रोज़ गोल्ड में सुसज्जित ये आभूषण पेव डायमंड के डिज़ाइन में भी उपलब्ध हैं।
अपने पार्टनर के लिए खुदरा कारोबार में नई टेक्नोलॉजी के उपयोग को दिखाते हुए, ज्वैलरी हाउस ने अपने नए वर्चुअल स्टोर को भी प्रस्तुत किया, जहां 10 सितंबर को फ़ॉरएवरमार्क अवन्ति कलेक्शन के लॉन्च से पहले ही ग्राहकों को इसकी पहली झलक का अवसर प्रदान करेगा। 3D तकनीक के जरिए इन आभूषणों को तल्लीनता से देखने का अनुभव करने वाले ग्राहकों को कलेक्शन के कैंपेन के साथ-साथ इसमें से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट की तलाश का अवसर मिलेगा। वे ई-मेल और व्हाट्सएप अपडेट के लिए साइन-अप भी कर सकेंगे, जिससे वे कलेक्शन के उपलब्ध होते ही सबसे पहले खरीदारी कर सकेंगे।
फोरम में उपस्थित लोगों को डी बीयर्स के नए विश्वसनीय स्रोत कार्यक्रम, कोड ऑफ ऑरिजिन से परिचित कराया गया। भारत में कोड ऑफ ऑरिजिन प्रोग्राम के तहत 0.08 कैरेट और उससे कम के डायमंड्स को कवर किया जाएगा। हर आभूषण के साथ दिया जाने वाला कोड ऑफ ऑरिजिन सर्टिफिकेट, ग्राहक को इस बात का भरोसा दिलाता है कि आभूषण में मौजूद हीरा पूरी तरह प्राकृतिक और संघर्ष-मुक्त है, तथा इसे डी बीयर्स द्वारा बोत्सवाना, कनाडा, नामीबिया या दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया है। इसके अलावा, इससे ग्राहकों को यह भी पता चलता है कि उनके आभूषणों में कोड ऑफ ऑरिजिन डायमंड्स का लोगों और स्थानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिससे उन्हें नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और जंगली जीवों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिली है। फिलहाल कोड ऑफ ऑरिजिन प्रोग्राम को सीमित संख्या में डेवलपमेंट पार्टनर्स के साथ चलाया जा रहा है, और वर्ष 2022 में इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान ओकावांगो इटर्नल के शुभारंभ की भी घोषणा की गई। यह अफ्रीका में संरक्षण से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक को संबोधित करने के लिए डी बीयर्स और नेशनल ज्योग्राफिक के बीच एक रणनीतिक साझेदारी है, ताकि ओकावांगो डेल्टा के जल स्रोत और तथा इसके जीवों एवं उनके सहारे जीवन-यापन करने वाले लोगों की रक्षा की जा सके। 5 वर्षों के लिए की गई इस साझेदारी से अफ्रीका की लुप्त हो रही प्रजातियों की रक्षा करने में मदद मिलेगी, एक मिलियन से ज्यादा लोगों के लिए पानी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, साथ ही 10,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। यह आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र के लचीलेपन और दीर्घकालिक सुधार को मजबूती प्रदान करने के लिए आंतरिक तौर पर किए गए निवेश को दर्शाता है। यह साझेदारी पूरे ओकावांगो में समुदायों के साथ मिलकर काम करने पर केंद्रित है ताकि उन्हें आर्थिक प्रगति के लिए समान अवसर प्राप्त हो सकें तथा वहां की पारिस्थितिक समस्याएं दूर हो सकें।
डी बीअर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री सचिन जैन ने कहा, “हमारे इस साल के फोरम की थीम, ‘मेक लाइफ ब्रिलियंट’ मौजूदा दौर के लिए एकदम उपयुक्त है। आज हम अपने सामाजिक उद्देश्य के साथ बड़े पैमाने पर ग्राहकों से जुड़ने तथा मौजूदा पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन को शानदार बनाने की अपनी क्षमता से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस साल का यह फोरम हमारे लिए एक बेहतरीन मौका है, जहां हमने नए तौर-तरीके के साथ तालमेल बिठाते हुए वर्चुअल और फिजिकल, दोनों माध्यमों को अपनाया है। हमारे लिए यह फोरम अपने पार्टनर्स को एकजुट करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और तीन दिनों तक संचालन करने का एक अवसर है, और इस दौरान हमने कई नई एवं रोमांचक घोषणाएं की हैं, जिनमें ब्रांड को डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क के रूप में प्रस्तुत करना, फ़ॉरएवरमार्क अवन्ति कलेक्शन का लॉन्च और हमारे नए कोड ऑफ ऑरिजिन प्रोग्राम के साथ-साथ नेशनल ज्योग्राफिक के साथ हमारी नई साझेदारी शामिल है, और यह साझेदारी वाकई उत्साह बढ़ाने वाली है।
कार्यक्रम में लोगों की व्यक्तिगत उपस्थिति को देखते हुए आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए, प्रवेश करते समय रैपिड एंटीजन टेस्ट, टीकाकरण प्रमाणपत्रों की जांच, तापमान की जांच और मास्क पहनने की अनिवार्यता सहित सभी सुरक्षा और एहतियाती उपायों का पालन किया गया। इसके अलावा, ब्रांड ने AI की मदद से संचालित होने वाले प्रिडिक्टमेडिक्स सेफ एंट्री स्टेशनों की भी मदद ली, जो यह निर्धारित करने के लिए नॉन-इनवेसिव टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है कि किसी व्यक्ति में संक्रामक रोग के कोई लक्षण मौजूद हैं या नहीं।
डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क के फोरम ने जमीनी स्तर पर और वर्चुअल तरीके से अपनी सफलता का परचम लहराया। ब्रांड अब आगामी सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है।


