- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के मिक्सटेप रिवाइंड सीजन 3 में तनिष्क बागची और ज़ारा खान आपके लिए लेकर आए हैं ‘मधनो/बीते लम्हें’, वह भी एकदम नए अंदाज़ में
अभिजीत वघानी ने मिक्सटेप रिवाइंड, सीज़न 3 के लिए 2000 के दशक के इन हिट सॉन्ग्स की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी है।
अमेज़न प्राइम म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के मिक्सटेप रिवाइंड, सीज़न 3 के 9वें एपिसोड में म्यूजिक कम्पोज़र, तनिष्क बागची और सिंगर ज़ारा खान ‘मधनो’ और ‘बीते लम्हें’ के बेमिसाल मिक्स के लिए एक साथ आ रहे हैं। दो खूबसूरत धुनें, जो हमारे दिलों को छू लेने का वादा करती हैं, मूल रूप से मिथुन द्वारा क्रमशः लम्हा और द ट्रेन- एन इंस्पिरेशन फिल्म्स के लिए बनाई गई थीं। अभिजीत वघानी द्वारा मधनो/बीते लम्हें का मिक्सटेप गायन निश्चित रूप से प्यार और भावनाओं का एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा।
तनिष्क बागची के भावुक स्वर और शहनाई, घुंघरू, गिटार, कीबोर्ड और ड्रम की मधुर धुनों के साथ ज़ारा खान का सुंदर गायन इसे वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला ट्रैक बनाता है। निर्देशक अहमद खान ने आर्टिस्ट्स के एसेंस और इमोशंस को सही ढंग से कैप्चर किया है।
एलेक्सा के साथ एड-फ्री और हैंड्स-फ्री वॉइस इनेबल्ड एक्सपीरियंस का आनंद लेने के लिए प्राइम मेंबर्स हेतु नया सीज़न एक्सक्लूसिव तौर पर सबसे पहले अमेज़न प्राइम म्यूजिक पर उपलब्ध होगा।
इस मिक्सटेप के बारे में बात करते हुए अभिजीत वघानी कहते हैं, “मैं पहले भी इसके एक अलग वर्शन पर काम कर चुका हूँ, उस समय मेरे मन में खुशी बनाम गम के मिक्स बनाने का ख्याल आया। लेकिन जब मैंने इसे बनाया, तो यह और भी अच्छा लगने लगा, क्योंकि मैंने इसमें दोनों ही सॉन्ग्स की भावनाओं को बरकरार रखा है। इस सॉन्ग में मैंने मुख्यतः शहनाई का उपयोग किया है, जो कि वेस्टर्न अरेंजमेंट के संदर्भ में एक बड़ा कॉन्ट्रास्ट है। इसका उपयोग मैंने कुछ फ्रेसेस में किया है, जो कि शादियों में बजाई जाने वाली धुन की तरह महसूस होता है। ज़ारा और तनिष्क के गायन से मैं वास्तव में हैरान हूँ, क्योंकि दोनों ने हाल ही में गाना शुरू किया है और मुझे लगता है कि उन दोनों ने लाजवाब काम किया है। यह मिक्सटेप का बेहतरीन कोलेबरेशन है।”
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए तनिष्क बागची कहते हैं, “बीते लम्हें मेरे पसंदीदा ट्रैक्स में से एक है, जिसे मिथुन ने बनाया है और वघानी ने इसमें चार चाँद लगा दिए हैं। आजकल बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक साउंड्स का उपयोग किया जाता है, लेकिन यह एक ऐसा वर्शन है, जो सुनने में दिल को सुकून से भर देता है। अभिजीत एक शानदार प्रोड्यूसर और बेहतरीन म्यूजिशियन हैं। विशेष रूप से इस ट्रैक पर अभिजीत के साथ काम करते हुए मुझे बहुत अच्छा लगा। ज़ारा एक बहुत ही प्रतिभाशाली सिंगर हैं और हमने पहले भी कई ट्रैक्स पर साथ काम किया है, जिससे हमें एक-दूसरे को समझने में मदद मिली और उसी के अनुसार तारीफें भी मिलीं। उन्होंने इस सॉन्ग में विशेष रूप से अपने कम स्वर के साथ सराहनीय काम किया है, खासकर वह हिस्सा, जब वे गाना शुरू करती हैं, वास्तव में यहाँ उनका टेक्स्चर अद्भुत है।”
ज़ारा खान कहती हैं, “एक स्टार्टर के रूप में, यह मेरा पहला अनुभव था और यह वास्तव में आश्चर्यजनक था, क्योंकि मैंने पहली बार तनिष्क के साथ कोलेबरेट किया। तनिष्क का टेक्स्चर बेहद दिलचस्प है और वे हम सिंगर्स को अद्भुत कम्पोज़िशन्स देते हैं, इसलिए उन्हें सुनना और गाते हुए देखना अपने में बहुत बड़ी बात है। अभिजीत जहाज के कप्तान के समान हैं, वे मिक्सटेप की थीम के आधार पर सभी प्रकार के सॉन्ग्स के अद्भुत वर्शन्स को लाजवाब तरीके से रिक्रिएट करते हैं। चूँकि यह उनका तीसरा सीज़न है, तो यह और भी खास है क्योंकि इस सीज़न की सूची में शामिल सॉन्ग्स वास्तव में दिलचस्प और अद्भुत हैं। मुझे दोनों ही सॉन्ग्स पसंद हैं, जो मुझे और तनिष्क को दिए गए हैं, क्योंकि वे हमारे स्वर और आवाज पर बखूबी जचते हैं। इस तरह के म्यूजिक को मैं व्यक्तिगत रूप से सुनना पसंद करती हूँ और 2000 के दशक के मधनो और बीते लम्हें मेरे पसंदीदा ट्रैक्स हैं। हमेशा कुछ सॉन्ग्स ऐसे होते हैं, जिन्हें आप सुनना और गाना चाहते हैं, मुझे खुशी है कि इस मिक्सटेप मैशअप से मुझे उनमें से दो सॉन्ग्स गाने का मौका मिला। मेरे लिए यह सुपर स्पेशल था, मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया और मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे उतना ही पसंद करेगा।”
तनिष्क बागची और ज़ारा खान की भावपूर्ण आवाज में मधनो/बीते लम्हें के इस लाजवाब मिक्स को सुनें सिर्फ और सिर्फ टी-सीरीज़ मिक्सटेप रिवाइंड पर।


