- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
दीप, सारा, पहल व भावेश ने जीती चैंपियनशिप
स्टेट चैंपियन बनने पर मिला रोजर फेडरर पर जारी हुआ सिक्का
इंदौर। खिताब जीतने पर अब तक खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट मिलते आए है, लेकिन आज हुई स्टेट रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में विजेता खिलाडिय़ों को महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के नाम पर जारी हुआ सिक्का मिला, तो उनके खुशी के ठिकाने नहीं थे। प्रदेश में पहली बार किसी खिलाड़ी को फेडरर का सिक्का पुरस्कार स्वरूप मिला है।
यहां हुई राज्य स्टेट रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाले चारों खिलाडिय़ों को पाथ टोलवेज के पुनित अग्रवाल द्वारा विश्व के महान खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पर जारी हुआ सिक्का दिया गया। यह सिक्का हाल ही स्विस सरकार ने 20 फ्रैंक का जारी किया है। फेडरर स्विजरलैंड के पहले व्यक्ति है, जिनके जीवित होते हुए यह जारी हुआ है। खिलाड़ी भी इस अनमोल सिक्के को पाकर प्रसन्न हो गए।
मध्यप्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में फ्यूचर टेनिस एकेडमी द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के बालक अंडर-18 के खिताबी मुकाबले में इंदौर के दीप मुनीम ने भोपाल के सिद्धार्थ राव को 6-2, 6-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में इंदौर की पहल खराड़कर ने भोपाल की आलिया खातून को 6-3, 6-0 से मात देकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। महिला एकल के फाइनल में इंदौर की सारा यादव ने भोपाल की रूबिता मीना को 6-4, 6-0 से तथा पुरुष एकल में भोपाल के भावेश गौर ने इंदौर के आकाश नंदवाल को 4-6, 6-3, 6-4 से पराजित कर राज्य विजेता होने का गौरव हासिल किया।
पुरस्कार वितरण पाथ टोलवेज पुनित अग्रवाल ने किया। विशेष अतिथि अनुराग ठाकुर व यूनुस खान थे। इस अवसर पर टूर्नामेंट ऑब्र्जवर इरफान अहमद व फ्यूचर टेनिस एकेडमी के डायरेक्टर आई.के महाजन उपस्थित थे।
युनूस खान का सम्मान किया
स्पर्धा के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश पूर्व खिलाड़ी युनूस खान का सम्मान किया गया। महू आर्मी में अपनी सेवाएं देने वाले श्री खान ने म.प्र. टेनिस के लिए भी काफी योगदान दिया और कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में परचम लहराया। उनके द्वारा दिए गए इस योगदान पर उनका सम्मान किया गया।


