- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
वरुण धवन-नोरा फतेही की केमिस्ट्री से गर्मी ने धूम मचा दी
जब वरुण और नोरा पहली बार एक साल पहले स्ट्रीट डांसर 3 डी के सेट पर मिले थे, तब उन्हें यह पता नहीं था कि फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को इतनी पसंद की जाएगी और लोग इतनी तारीफ करेंगे। रेमो डिसूजा की फिल्म में डांसर और प्रेमी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता वरुण धवन और नोरा फतेही दोनों में पहली मुलाकात के दिन से एक विशेष बॉन्ड बन गया ।
कुछ ही महीनों में, पूरी यूनिट इस बारे में बात कर रही थी कि वे फ्रेम में एक-दूसरे की एनर्जी की कितनी अच्छी तरह से कॉम्पलिमेंट करते हैं और जब वे एक साथ डांस करते हैं तो वे परफेरक्ट लगते हैं। उनकी टाइमिंग धमाकेदार है।
हाल ही में, जब फिल्म के निर्माताओं ने गर्मी को रिलीज़ किया, तो सोशल मीडिया पर यह बात आम होगयी की शहर में एक नयी जोड़ी आयी है और गाने में उनकी केमिस्ट्री प्रमुख आकर्षण में से एक है।
यह विश्वास करना कठिन है कि एक बार इस गाने की शूटिंग के दौरान, जो पूरी तरह से समयबद्ध और कोरियोग्राफ किया गया था, पर उससे पहले इस जोड़ी को टाइमिंग करने में मुश्किल हो रही थी।
उनकी टाइमिंग , एनर्जी और वाइब के बारे में बात करते हुए, वरुण और नोरा ने मुंबई में सॉन्ग लॉन्च के ऑन-ग्राउंड इवेंट में अपने फैन्स के सामने स्वीकार किया कि वे असाधारण रूप से हाइपर हैं और जब उनकी एनर्जी मैच होती है, तो उन्हें भी ऐसा करना पसंद है जो वो कर सकते है । दोनों में भी बहुत समानताये है और वे अपने काम पर बैंग ऑन है।


