- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर कोविड-19 राहत में योगदान देने का लिया संकल्प!
इस वक़्त पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति का सामना कर रहा है और इससे सभी प्रभावित हुए हैं। मुश्किल के इस समय में, उद्योग से कई हस्तियों ने अपना समर्थन प्रदान करते हुए कदम आगे बढ़ाया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर कोविड -19 राहत के लिए पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान देने का संकल्प लिया है और साथ ही अपने लाखों प्रशंसकों से भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
दोनों ने अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,“In times like these, every bit counts. We humbly pledge to contribute to the PM-CARES FUND, and hope that you will too. We’re all in this together, and we shall overcome. Jai Hind.”
“मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ PM-CARES FUND (पीएम-केयर्स फंड) में योगदान देने का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं, और हम साथ मिलकर मौजूदा हालात पर काबू पाने में कामयाब होंगे।
जय हिन्द!”
दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स और एक पावर कपल दीपिका और रणवीर द्वारा उठाये गए इस कदम ने समाज में अपना योगदान देने के लिए निश्चित रूप से सभी को बेहद प्रेरित कर दिया है।


