- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बाग़बान 2 के लिए अभिनेत्री की तलाश मे कार्तिक आर्यन, भूमि और जान्हवी ने किए आवेदन
यक़ीन मानिए इस मुश्किल की घड़ी में भी कार्तिक आर्यन सबके चहरों पर मुस्कान लाने का काम लगातार सफलतापूर्वक कर रहे हैं। जब से देश मे लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से जवां दिलों की यह धड़कन सोशल मीडिया पर सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं और सबसे अपने घरों में रहने का अनुग्रह कर रहे हैं।
कार्तिक खुद बेहद गंभीरता से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों पालन कर रहे हैं और साथ ही, अपने सोशल मीडिया के द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं।
बिग स्क्रीन की तरह ही कार्तिक आर्यन का सोशल मीडिया पर भी खूब बोलबाला है. यहाँ वह बहुत एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से लगातार संपर्क बनाये रखते हैं. लॉकडाउन के इन दिनों में तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जैसे तहलका मचा रखा है।
उनके नए पोस्ट को देख लीजिये. कार्तिक ने ‘पति पत्नी और वो’ के अपने लोकप्रिय किरदार चिंटू त्यागी की तस्वीर को एक ऐप का उपयोग कर खुद को एक बूढ़े अवतार में बदल लिया है।उन्होंने यह मज़ेदार फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘एजिंग ग्रेसफुली इन लॉकडाउन। अब बागबान का रीमेक करते हैं। एक्ट्रेस की भूमिका के लिए कास्टिंग शुरू। प्लीज अपने एंट्री भेजें।’
कार्तिक की पति पत्नी और वो की को-स्टार भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर प्लीज चेक माय प्रोफाइल।’ उस पर कार्तिक ने रिप्लाई किया, ‘धन्यवाद, आपको कॉल किया जाएगा अगर आप शॉर्टलिस्ट हुई तो।’
भूमि ने अपने पेज पर जाकर अपनी फिल्म सांड की आँख की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘@kartikaaryan sir sending my enquiry for your films casting. Full show reel also available sir , film called Saand Ki Aankh. Please Cast me in your film sir… #JustForFun #StayPositive.’
बहरहाल, यह सिलसिला यहीं नही रुका। अभिनेत्री जानव्ही कपूर ने कार्तिक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘Sending my entry. Hope I’m too old for the part (baby emoticon) Can do kathak and have a valid passport.’ कार्तिक ने उन्हें जवाब में लिखा, “क्या आपके पास चाइनीज़ वीसा है… यह फिल्म चीन में सेट है.”
बॉलीवुड से अन्य कलाकारों जैसे अर्जुन कपूर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी कार्तिक के इस पोस्ट पर मज़ेदार टिप्पणियां डाली हैं. बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन अपने सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए मशहूर हैं.


